'मधुर डिप्रेशन' पुस्तक का भव्य लोकार्पण: आईआईए के 'तरंग 2026' में एमएसएमई क्षेत्र के दिग्गजों का जमावड़ा
नई दिल्ली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) दिल्ली स्टेट द्वारा 9 जनवरी 2026 को नववर्ष के अवसर पर आयोजित व्यवसाय-केंद्रित एमएसएमई महोत्सव ‘तरंग 2026’ का सफल आयोजन वेस्टर्न कोर्ट होटल, जनपथ, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में दिल्ली-एनसीआर के उद्यमी, एमएसएमई प्रतिनिधि और उद्योग विशेषज्ञ बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व आईआईए दिल्ली स्टेट की स्टेट चेयरपर्सन ममतामयी प्रियदर्शनी और आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरपर्सन नवीन गुप्ता ने किया। उन्हें नेशनल प्रेसिडेंट, आईआईए दिनेश गोयल का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
ये भी पढ़ें भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू'मधुर डिप्रेशन' का विमोचन, एमएसएमई मंत्रालय की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ममतामयी प्रियदर्शनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘मधुर डिप्रेशन’ का भव्य लोकार्पण रहा। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक आर.के. भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आईआईए के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट राजीव बंसल की गरिमामयी उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण मंच
'तरंग 2026' महोत्सव ने उद्यमियों को नेटवर्किंग और विचारों के आदान-प्रदान का एक अनूठा अवसर प्रदान किया। आईआईए के वरिष्ठ पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य सदस्यों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एमएसएमई क्षेत्र के प्रति अपने समर्पण को दोहराया। इस आयोजन ने देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां