आतिशी वीडियो विवाद: दिल्ली विधानसभा का बड़ा एक्शन.. पंजाब DGP और जालंधर कमिश्नर को नोटिस जारी

On
अर्चना सिंह Picture



नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को बताया कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी के सिख गुरुओं पर टिप्पणी से संबंधित वीडियो और मंत्री पर एफआईआर मामले में पंजाब के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक (साइबर सेल) और जालंधर के आयुक्त को नोटिस जारी कर 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी गयी है।

विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा परिसर में पत्रकार वार्ता में बताया कि पंजाब पुलिस को पूरे मामले पर अपना लिखित स्पष्टीकरण संबंधित दस्तावेजों के साथ, जिसमें शिकायत की कॉपी, एफआईआर की कॉपी, फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आदि शामिल हैं, 12 जनवरी तक या उससे पहले जमा करने के लिए कहा गया है।

गुप्ता ने बताया कि यह विडियो सदन की संपत्ति है। इस पर केवल सदन का ही अधिकार है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली विधानसभा के विशेषाधिकार का हनन किया है। उनको इस मामले में नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 06 जनवरी को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के एक वीडियो क्लिप के मामले में जालंधर में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला 09 जनवरी को सदन की बैठक के दौरान अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया।

विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा, "सदन पहले से ही नेता प्रतिपक्ष आतिशी के सदन में दिए बयान के मामले पर विचार कर रहा है, जिसमें कथित तौर पर सिख गुरुओं के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की गयी थीं। यह मामला दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। विपक्ष के सदस्यों के अनुरोध पर वीडियो क्लिप पहले ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजी जा चुकी है।"

अध्यक्ष ने कहा कि सदन इस मामले पर विचार कर रहा है, जो पूरी तरह से विशेषाधिकार प्राप्त सदन के अधिकार क्षेत्र में है। सदन ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस मामले का संज्ञान लिया है और निर्देश दिया है कि इस बात का स्पष्टीकरण मांगा जाए कि पंजाब पुलिस इस मामले में कैसे हस्तक्षेप कर सकती है। सदन की कार्यवाही विशेषाधिकार प्राप्त है। इसके संबंध में कोई भी मुद्दा या शिकायत कोई भी कार्रवाई करने से पहले अध्यक्ष के संज्ञान में लाई जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आतिशी के टिप्पणी से संबंधित वीडियो को लेकर जालंधर पुलिस ने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह वीडियो जालंधर पुलिस ने मिश्रा के एक्स हैंडल से डाउनलोड करके देखा और फिर उसके आधार पर एफआईआर दर्ज की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

अयोध्या में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगी मांस-मछली

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या की पवित्रता को अक्षुण्ण रखने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
अयोध्या में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगी मांस-मछली

SIR पर आर-पार: अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले- 'वोट काटे तो दर्ज कराएंगे FIR'

   लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद सामने आए आंकड़ों ने प्रदेश की सियासत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
SIR पर आर-पार: अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले- 'वोट काटे तो दर्ज कराएंगे FIR'

अंकिता भंडारी केस में बड़ा मोड़: सीएम धामी ने की CBI जांच की सिफारिश; बोले- 'बेटी को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध'

देहरादून : उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) हत्याकांड में न्याय की आस लगाए बैठे परिवार और प्रदेशवासियों के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
अंकिता भंडारी केस में बड़ा मोड़: सीएम धामी ने की CBI जांच की सिफारिश; बोले- 'बेटी को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध'

मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला बोल, पंजाब में FIR दर्ज, दिल्ली विधानसभा ने डीजीपी को दिया नोटिस

   नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को पंजाब पुलिस के तीन शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  दिल्ली 
मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला बोल, पंजाब में FIR दर्ज, दिल्ली विधानसभा ने डीजीपी को दिया नोटिस

लालू परिवार में 'महाभारत': रोहिणी आचार्य का तेजस्वी पर तीखा हमला, बोलीं- 'विरासत तबाह करने के लिए अपने ही काफी हैं'

   पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू प्रसाद यादव के कुनबे में मची कलह अब पूरी तरह सार्वजनिक हो...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
लालू परिवार में 'महाभारत': रोहिणी आचार्य का तेजस्वी पर तीखा हमला, बोलीं- 'विरासत तबाह करने के लिए अपने ही काफी हैं'

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगी मांस-मछली

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या की पवित्रता को अक्षुण्ण रखने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
अयोध्या में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगी मांस-मछली

SIR पर आर-पार: अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले- 'वोट काटे तो दर्ज कराएंगे FIR'

   लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद सामने आए आंकड़ों ने प्रदेश की सियासत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
SIR पर आर-पार: अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले- 'वोट काटे तो दर्ज कराएंगे FIR'

सपा सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे कपसाड, पीड़ित परिवार को दी 3 लाख की मदद; बोले- 'अन्याय के खिलाफ लड़ेगी पार्टी'

मुजफ्फरनगर / Muzaffarnagar (कपसाड़ / Kapsad): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद हरेंद्र सिंह मलिक शनिवार को अपनी लोकसभा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
सपा सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे कपसाड, पीड़ित परिवार को दी 3 लाख की मदद; बोले- 'अन्याय के खिलाफ लड़ेगी पार्टी'

बरेली में गाय से टकराई डिप्टी सीएम की कार, केशव प्रसाद मौर्य बाल-बाल बचे

बरेली। शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। पीलीभीत बाईपास पर बजरंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  कानपुर 
बरेली में गाय से टकराई डिप्टी सीएम की कार, केशव प्रसाद मौर्य बाल-बाल बचे