रेलवे और डाक विभाग ने मिलाया हाथ, शुरू की डोर-टू-डोर पार्सल ट्रेन सेवा
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे और भारतीय डाक विभाग ने संयुक्त रूप से रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सेवा के तहत अपनी पहली पार्सल ट्रेन सेवा शुरू की है। रेलवे के अनुसार ग्राहकों को डोर-टू-डोर पार्सल सेवा प्रदान करके यह सेवा पार्सल के परिवहन में गेम-चेंजर हो सकती है। दिल्ली के आईसीओडी ओखला से रेल पोस्ट […]
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे और भारतीय डाक विभाग ने संयुक्त रूप से रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सेवा के तहत अपनी पहली पार्सल ट्रेन सेवा शुरू की है।
यह भारतीय रेलवे और भारतीय डाक के बीच सहयोग बजट घोषणा 2022-23 का एक हिस्सा है। गुरुवार को यह चार सेक्टरों दिल्ली से कोलकाता, बेंगलुरु से गुवाहाटी, सूरत से मुजफ्फरपुर और हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन के बीच शुरू हो गई है। हालांकि, पहले चरण में कुल 15 क्षेत्रों को शामिल करने की योजना बनाई गई है।
इस सेवा के मुख्य आकर्षण डोर स्टेप पिकअप और डिलीवरी, समयबद्ध ट्रेन सेवा, सस्ती टैरिफ, मोबाइल एप्लिकेशन, पैलेटाइजेशन ढके हुए और सीलबंद बक्सों के माध्यम से परिवहन, सेमी-केनाइज्ड हैंडलिंग, नुकसान के लिए कार्गो के घोषित मूल्य का 0.05 प्रतिशत पर बीमा क्षति सुविधा दी गई है।
रेलवे के अनुसार ग्राहकों की पार्सल खेप को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए, यह पहल पार्सल के अर्ध-यांत्रिक संचालन पर जोर देती है। इसके अलावा, आवश्यकता के अनुसार, तापमान नियंत्रित पार्सल वैन को उन खेपों के परिवहन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिन्हें तापमान समायोजन की आवश्यकता होती है।
इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए डाक और रेलवे के बीच संयुक्त मार्केटिंग टीम बनाई गई हैपहली बार प्रति किलो माल के हिसाब से प्रति किलोमीटर के हिसाब से टैरिफ निर्धारित किया गया है।
रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सेवा रेणिगुंटा से हजरत निजामुद्दीन तक सप्ताह में चार बार (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार) नियमित रूप से संचालित होगी और काचीगुडा, नागपुर, भोपाल और तुगलकाबाद से होकर गुजरेगी। मार्गस्थ स्टेशनों पर भी लदान और उतराई की सुविधा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां