दिल्ली के द्वारका में मुठभेड़ के बाद हत्या का वांछित आरोपी ऋषभ उर्फ रितिक गिरफ्तार, एक इंस्पेक्टर घायल

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) और एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) टीम ने बिंदापुर थाना क्षेत्र में एक हत्या के मामले में वांछित चल रहे अपराधी ऋषभ उर्फ ​​रितिक उर्फ ​​डांसर को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

 

और पढ़ें दिल्ली के मंगोलपुरी और मुकुंदपुर में चाकू और फायरिंग की घटनाएं, कई घायल, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दीपावली पर 26 जगह लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी घटनाएं

इस दौरान आरोपी की गोली लगने से एक इंस्पेक्टर घायल हो गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ऋषभ उर्फ ​​रितिक उर्फ ​​डांसर मंगलवार रात द्वारका के सेक्टर-3 इलाके में आने वाला है। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुभाष चंद (एएनसी) और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार (एएटीएस) की देखरेख में एक टीम ने घेराबंदी की। जब पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। गोलीबारी में आरोपी रितिक घायल हो गया और उसे तुरंत इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, एएनसी के इंस्पेक्टर सुभाष चंद के बाएं हाथ में भी गोली लगी, जिन्हें वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में पंचायत के बीच फायरिंग, दो की मौत, तीन घायल

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 18 अगस्त की रात बिंदापुर में कुलदीप नामक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी रितिक डांसर फरार चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, हत्या करने के बाद वह स्थानीय अपराधियों के संपर्क में आ गया था और गवाहों को खत्म करने की फिराक में घूम रहा था। उन्होंने बताया कि ऋषभ उर्फ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए द्वारका के सेक्टर-3 में आया था।

 

पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है। कई अन्य मामले के खुलासे हो सकते हैं। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसने कुलदीप की हत्या क्यों की थी। ऋषभ बिंदापुर थाने में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ द्वारका उत्तर थाने में एक अलग आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। 



 




संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में शांति भंग करने पर आठ युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई

सहारनपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शांति भंग करने पर आठ युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई

नीरज चोपड़ा बने मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बुधवार को भारतीय...
राष्ट्रीय 
नीरज चोपड़ा बने मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित

'मातृत्व के नए अध्याय के लिए प्यार' - रकुल प्रीत का परिणीति चोपड़ा को खास बर्थडे संदेश

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर...
मनोरंजन 
'मातृत्व के नए अध्याय के लिए प्यार' - रकुल प्रीत का परिणीति चोपड़ा को खास बर्थडे संदेश

ऑस्ट्रेलिया में हीटवेव और तूफानी हवाएं, सिडनी में टूटा 20 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में गर्मी का कहर बरस रहा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया हीटवेव और विनाशकारी हवाओं की चपेट में आ गया...
अंतर्राष्ट्रीय 
ऑस्ट्रेलिया में हीटवेव और तूफानी हवाएं, सिडनी में टूटा 20 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, चार की मौत

जयपुर। राजस्थान के जयपुर के चोमू इलाके में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक तेज रफ्तार थार वाहन ने तीन...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
जयपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, चार की मौत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में शांति भंग करने पर आठ युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई

सहारनपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शांति भंग करने पर आठ युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई

देवबंद में कॉलेज की रंजिश में दो युवकों के बीच मारपीट, दोनों घायल

देवबंद (सहारनपुर)। कॉलेज में हुई रंजिश को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में कॉलेज की रंजिश में दो युवकों के बीच मारपीट, दोनों घायल

मेरठ की हवा हुई जहरीली, दिवाली के बाद एक्यूआई 349 तक पहुंचा

मेरठ। मेरठ की हवा में बुधवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ। शहर का एक्यूआई 300 के पार पहुंच रहा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की हवा हुई जहरीली, दिवाली के बाद एक्यूआई 349 तक पहुंचा

मेरठ में भैया दूज पर लागू डायवर्जन प्लान, घर से निकलने से पहले जानें पूरी जानकारी

मेरठ। 23 अक्टूबर को भैया दूज पर्व के मौके पर शहर में डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। घर से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भैया दूज पर लागू डायवर्जन प्लान, घर से निकलने से पहले जानें पूरी जानकारी