नीरज चोपड़ा बने मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित

On

नई दिल्ली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बुधवार को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में नीरज को यह सम्मान चिन्ह औपचारिक रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा दृढ़ संकल्प, देशभक्ति और उत्कृष्टता की भारतीय भावना का प्रतीक हैं।

 

और पढ़ें घटिया खाद बेचना महापाप है: शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों को भेजा सख्त संदेश

और पढ़ें भारत ने काबुल में तकनीकी मिशन को फिर से दूतावास का दर्जा दिया, तालिबान सरकार को मिली राजनीतिक मान्यता

उन्होंने अपने अनुशासन और समर्पण से न केवल खेल जगत में, बल्कि पूरे देश में प्रेरणा का स्रोत बनने का काम किया है। रक्षा मंत्री ने नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि नीरज ने मैदान में जो अनुशासन और निष्ठा दिखाई, वही भावना उन्हें सेना के आदर्शों से जोड़ती है। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। नीरज चोपड़ा को वर्ष 2016 में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में शामिल किया गया था।

और पढ़ें  देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही, रोजाना 6.7 करोड़ लोग खरीद रहे ईंधनः केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

 

हरियाणा के पानीपत जिले के खांदरा गांव में 24 दिसंबर 1997 को जन्मे नीरज ने अपने प्रदर्शन से न केवल भारत को, बल्कि भारतीय सेना को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक में रजत पदक और 2023 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा, नीरज ने एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और डायमंड लीग में भी कई स्वर्ण पदक जीते हैं।

 

उन्होंने हाल ही में 90.23 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो (2025) कर भारतीय एथलेटिक्स इतिहास में नया मील का पत्थर स्थापित किया। नीरज की उत्कृष्ट उपलब्धियों और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके योगदान के सम्मान में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 16 अप्रैल 2025 को टेरिटोरियल आर्मी में मानद कमीशन प्रदान किया था। नीरज को पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, परम विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना व टेरिटोरियल आर्मी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हलाल सर्टिफिकेट बैन पर उठाए संवैधानिक सवाल, सरकार से मांगा प्रमाण

Sambhal News: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हलाल सर्टिफिकेट पर लगाई गई...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हलाल सर्टिफिकेट बैन पर उठाए संवैधानिक सवाल, सरकार से मांगा प्रमाण

हरियाणा पुलिस में ‘संवेदना क्रांति’: DGP ओपी सिंह की पहल से थाने बनेंगे सहयोग केंद्र, बदलेंगे जनता-पुलिस संबंधों के मायने

Haryana News: हरियाणा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने राज्य की पुलिस व्यवस्था में एक क्रांतिकारी पहल की...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा पुलिस में ‘संवेदना क्रांति’: DGP ओपी सिंह की पहल से थाने बनेंगे सहयोग केंद्र, बदलेंगे जनता-पुलिस संबंधों के मायने

दो पक्षों में दीपावली पर बवाल: पटाखे बने विवाद की चिंगारी, सुनारियां गांव में लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सुनारियां में दीपावली की खुशियां उस वक्त तनाव में बदल गईं, जब...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
 दो पक्षों में दीपावली पर बवाल: पटाखे बने विवाद की चिंगारी, सुनारियां गांव में लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट

जैसलमेर बस अग्निकांड में एक और मौत, संख्या 26 पर पहुंची — तीन बच्चों को खो चुकी मां ने भी तोड़ा दम

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में हुए भीषण बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
जैसलमेर बस अग्निकांड में एक और मौत, संख्या 26 पर पहुंची — तीन बच्चों को खो चुकी मां ने भी तोड़ा दम

नोटबंदी के बाद सील रहे लॉकर से मिले 15.50 लाख के पुराने नोट - राजस्थान हाईकोर्ट ने RBI और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Rajasthan  News: राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अनोखे विमुद्रीकरण (नोटबंदी) विवाद में 15.50 लाख रुपये की पुरानी मुद्रा को लेकर केंद्र...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
नोटबंदी के बाद सील रहे लॉकर से मिले 15.50 लाख के पुराने नोट - राजस्थान हाईकोर्ट ने RBI और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हलाल सर्टिफिकेट बैन पर उठाए संवैधानिक सवाल, सरकार से मांगा प्रमाण

Sambhal News: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हलाल सर्टिफिकेट पर लगाई गई...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हलाल सर्टिफिकेट बैन पर उठाए संवैधानिक सवाल, सरकार से मांगा प्रमाण

हाथरस के सलेमपुर गांव में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो युवक घायल

हाथरस, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सलेमपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाथरस के सलेमपुर गांव में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो युवक घायल

सहारपुर में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सहारपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत नोशेरा रोड पर कार व बाइक की हुयी आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारपुर में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सहारनपुर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए

सर्वाधिक लोकप्रिय