ग्रेटर नोएडा में शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 1.97 करोड़ की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

On

नोएडा । शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक कंपनी के अधिकारी से 1.97 करोड रुपए की साइबर अपराधियों ने ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 
 पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की ओएसिस होम्स सोसाइटी में रहने वाले संदीप जैन नामक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बाइक बनाने वाली एक कंपनी में अधिकारी है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि 15 जून को उन्हें एक मैसेज आया। मैसेज में बताया गया कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने पर उन्हें मोटा मुनाफा होगा। पीड़ित ने मैसेज करने वालों की बातों पर विश्वास करके उनके बताएं अनुसार उनसे साथ संपर्क किया। जिसके बाद वह एक स्टॉक ट्रेडिंग ग्रुप में जुड़ गए। इस ग्रुप में शेयर बाजार और ट्रेडिंग करने पर लाखों का मुनाफा होने की जानकारी दी जा रही थी। इसमें कुछ लोग शेयर मार्केट की ट्रेनिंग दे रहे थे। 
 
ग्रुप में बताया गया की कंपनी के सीईओ शेयर बाजार के बारे में बताएंगे। 23 जून को निवेश के लिए शिकायतकर्ता को गूगल पर ही एक फॉर्म भरने को कहा गया। बताया गया कि निवेश के लिए फॉर्म भरने वाले लोगों में से कुछ का ही चयन होगा। 25 जून को एक ऐप डाउनलोड करवाया गया। पीड़ित से एक अकाउंट भी खुलवाया गया। शुरुआत में कम रकम का निवेश किया। इसमें मुनाफा होने पर उन्हें लालच आया, तथा धीरे-धीरे करके उन्होंने 14 बार में एक करोड़ 97 लाख रुपया इन्वेस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को ऐप पर अपनी रकम करोड़ों रुपए में दिखाई दे रही थी। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे टैक्स के एवज में एक करोड़ 65 लाख रुपए और देने का दबाव बनाया। तब उसे शक हुआ और उसने पैसा जमाने करने से मना कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने उससे संपर्क तोड़ लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाला गैंग मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में सक्रिय ट्रांसफॉर्मर और ट्यूबवेल के तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाला गैंग मुठभेड़ में गिरफ्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मंदिर के पुजारियों और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  वाराणसी 
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

वार्डरोब महिलाओं का

-सुनीता गाबा आधुनिक पढ़ी लिखी स्त्री खाली घर बैठकर घर संभालना पसंद नहीं करती। घर से बाहर निकलने पर स्त्री...
वार्डरोब महिलाओं का

ग्रेटर नोएडा में किसान कोटे के प्लाट की धोखाधड़ी, महिला को चेक फर्जी होने का झटका

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-टू में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने यमुना विकास...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में किसान कोटे के प्लाट की धोखाधड़ी, महिला को चेक फर्जी होने का झटका

नोएडा में क्रिकेट खेलते हुए इंजीनियर की मौत, दिल का दौरा पड़ने का शक

  नोएडा। नोएडा के एक नामी स्कूल के खेल मैदान में क्रिकेट खेलते समय एक इंजीनियर बेहोश होकर मैदान पर   उन्होंने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में क्रिकेट खेलते हुए इंजीनियर की मौत, दिल का दौरा पड़ने का शक

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मंदिर के पुजारियों और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  वाराणसी 
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में 6 नए CMO की तैनाती, मथुरा, हरदोई, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने 6 जनपदों में मुख्य चिकित्साधिकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में 6 नए CMO की तैनाती, मथुरा, हरदोई, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में बदलाव

Sapa में टिकट को लेकर टकराव! नूरिया अंसारी पर फातिमा का तीखा बयान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2027 के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में घमासान मचा है लेकिन सपा की रफ्तार थोड़ी तेज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sapa में टिकट को लेकर टकराव! नूरिया अंसारी पर फातिमा का तीखा बयान

सहारनपुर में चोरों ने कॉलोनी ऑफिस से की बड़ी चोरी, CCTV कैमरे तोड़े और DVR भी ले गए

सहारनपुर (गंगोह)। गंगोह थाना क्षेत्र के तीतरों मार्ग स्थित एक कॉलोनी के ऑफिस में बीती रात चोरों ने सुनियोजित तरीके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चोरों ने कॉलोनी ऑफिस से की बड़ी चोरी, CCTV कैमरे तोड़े और DVR भी ले गए