सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से भेजी राहत सामग्री, बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचेगी मदद

On

 



सहारनपुर। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर पहुंचे। वहां अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के बाढ़ और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के तहत सीएम दोपहर 1:10 बजे विशेष विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से 1:20 बजे वे सीधे सरोवर पोर्टिको पहुंचे। कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ 2:10 बजे सरसावा एयरपोर्ट लौटकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़, बारिश और बादल फटने जैसी आपदाओं से भारी नुकसान हुआ है। इन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज सहारनपुर से इन राज्यों के लिए राहत सामग्री वाहनों को रवाना किया। प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं और सीएम के आगमन को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

योगी ने कहा- आपने देखा होगा, यूपी में बाढ़ सबसे बड़ी चुनौती रही है। हम लोग अभी इस आपदा से बचे हैं। निचले स्तर पर ही जल भराव हुआ है। लेकिन, व्यापक पैमाने पर बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए समय पर किए गए प्रावधानों का प्रमाण है कि हम नियंत्रण तक पहुंच गए हैं।

योगी ने कहा, जो भी बाढ़ में फंसा हो उसे सुरक्षित शिविर में पहुंचा रहे हैं। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का भोजन दिया जा रहा है। बच्चों के लिए दूध व पशुओं को चारा दिया जा रहा है। राहत सामग्री के रूप में लाई, चना, चीनी, बिस्किट, माचिस, मोमबत्ती, नहाने का साबुन, बाल्टी, तिरपाल, आटा, चावल, अरहर, हल्दी, मिर्च, तौलिया, रिफाइंड आदि दिए जा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा सहारनपुर, बागपत, नोएडा जैसे शहरों में यमुना की बाढ़ है। गंगा जी के मुहाने पर बिजनौर से लेकर बलिया तक पुख्ता व्यवस्था की गई है। ऐसे ही सरयू, गुर्रा, रामगंगा, हिंडन जैसी नदियों से जहां भी बाढ़ से किसी को परेशानी हुई, सरकार ने तत्काल उन तक राहत सामग्री पहुंचाई। जनहानि पर तत्काल 4 लाख पीड़ित परिवारों को दिया। बरसात में जंगली जानवर, सांप-बिच्छू से भी किसी की मौत होती है तो उस परिवार को 4 लाख सरकार दे रही है। आपदा के कारण किसी का मकान गिर गया तो उसे नया घर बनवाने के लिए सरकार धन देती है। अगर किसी का घर नदी में विलीन हो गया तो उस परिवार को सरकार जमीन का पट्टा देती है, मकान बनवाने का खर्चा भी देती है।

सीएम योगी ने कहा- पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए आज यूपी की 25 करोड़ जनता की तरफ से ये राहत सामग्री भेजी जा रही है। किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए सरकार की तरफ से किए गए प्रयास काफी प्रभावी रहे हैं। आपदा आती है, लेकिन आपदा से निपटने के लिए आपदा मित्र, NDRF, स्थानीय पुलिस लगातार सक्रिय रहकर अपनी भूमिका निभाती है।

सीएम योगी ने कहा आपदा के समय सतर्कता और सावधानी जरूर बरतें। क्योंकि जलजनित बीमारी जैसे डायरिया, वायरल, डेंगू आदि फैलते हैं। इसलिए साफ-सफाई और छिड़काव की जरूरत है। जगह-जगह पानी भरने से सांप, बिच्छू आदि निकलते हैं। अगर सांप या कोई भी जहरीला जीव काटे तो झाड़फूंक के लिए न जाएं। तत्काल CHC जाएं, वहां वैक्सीन लगवाएं। पालतू या स्ट्रीट डॉग, काट ले तो वैक्सीन जरूर लगवाएं।

योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में जिन किसानों की फसलें बाढ़ की चपेट में आई हैं, उसका सर्वे करा रहे हैं। रिपोर्ट आते ही किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की धनराशि दी जाएगी। मैं यहां के प्रशासन को भी धन्यवाद देता हूं। मात्र 12 घंटे की सूचना पर उन्होंने सारी व्यवस्था समय पर जुटा दिया।

उत्तराखंड में बादल फटने से बहुत हानि हुई

सीएम योगी ने कहा- आज 48 ट्रकों के जरिए हम उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। हम भी उनके साथ संकट की घड़ी में खड़े हैं। पूरा देश एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना से मदद के लिए तत्पर है। उत्तराखंड में बादल फटने से बहुत बडी हानि हुई है। इसलिए यूपी की ओर से हम लोग 5 करोड़ उत्तराखंड और 5 करोड़ की धनराशि हिमाचल सरकार के राहत कोष में उपलब्ध करा रहे हैं।




और पढ़ें मुजफ्फरनगर में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

 

 

और पढ़ें मेरठ थाना किठौर पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए, दो अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

शामली। जनपद शामली में 13 सितंबर 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के लंबित वादों...
Breaking News  शामली 
शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

शामली में दहेज उत्पीड़न और गैंगरेप के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाए...
Breaking News  शामली 
शामली में दहेज उत्पीड़न और गैंगरेप के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार

आंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा से कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने आंबेडकर नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

भारत और इजराइल ने किया ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौते पर हस्ताक्षर, व्यापार संबंधों में होगा विस्तार

नई दिल्ली। भारत और इजराइल ने सोमवार को एक ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौते (बीआईए) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य पारस्परिक...
राष्ट्रीय 
भारत और इजराइल ने किया ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौते पर हस्ताक्षर, व्यापार संबंधों में होगा विस्तार

जन्नत जुबैर ने रीम शेख के 23वें जन्मदिन पर जताया प्यार, कहा – तुम मेरी छोटी बहन जैसी हो

  मुंबई। अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जन्नत जुबैर ने सोमवार को अपनी बचपन की दोस्त और अभिनेत्री रीम शेख जन्नत...
मनोरंजन 
जन्नत जुबैर ने रीम शेख के 23वें जन्मदिन पर जताया प्यार, कहा – तुम मेरी छोटी बहन जैसी हो

उत्तर प्रदेश

आंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा से कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने आंबेडकर नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्रान्तर्गत युवक की हत्या के मामले में 4 हत्यारोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दिनांक 06 सितंबर की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार किया है। एसएसपी मेरठ द्वारा जनपद में वाँछित अभियुक्तों की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई

झांसी। जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उनाव वालाजी मार्ग पर ग्राम भोजला में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई