2 अक्टूबर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का दिन - एसीईओ सुनील कुमार सिंह

On

नोएडा। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का सिर्फ जन्मदिन मनाने के लिए ही नहीं, बल्कि इन दोनों महान विभूतियों के जीवन मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने का भी दिन है। 
 
 
उक्त बातें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्राधिकरण सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।
 
 
कार्यक्रम में एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री के जीवन आदर्श हमें देश और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा को सुंदर शहर बनाने में योगदान देने वाले पूर्व और वर्तमान अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के सफल आयोजन में योगदान देने वाले प्राधिकरण स्टाफ, ग्रेटर नोएडावासियों और अन्य विभागों के स्टाफ की सराहना की। ओएसडी अभिषेक पाठक ने कहा कि दोनों महान हस्तियों ने हमारे लिए एक राह बना दी है, जिस पर हमें आगे बढ़ना है।
 
ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री के जीवन आदर्श हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। प्राधिकरण के प्रमुख महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने कहा कि जिस समय विश्व में हिंसा फैली हुई थी, उस समय अहिंसा का मार्ग अपनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराया और पूरी मानवता को अहिंसा की सीख भी दी। उन्होंने पंडित लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और ईमानदारी के उदाहरण पेश भी प्रस्तुत किये। मंच का संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो हादसे, 12 लोग डूबे, दो की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार को दो अलग-अलग हादसों में 12 लोग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो हादसे, 12 लोग डूबे, दो की मौत

विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

गोरखपुर, - मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज को बांटने वाली, सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

उत्तर प्रदेश

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो हादसे, 12 लोग डूबे, दो की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार को दो अलग-अलग हादसों में 12 लोग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो हादसे, 12 लोग डूबे, दो की मौत

विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

गोरखपुर, - मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज को बांटने वाली, सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा