अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर मंझावली-ग्रेटर नोएडा पुल मार्ग का भूमि पूजन

On

नोएडा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की मनाई जा रही जन्म शताब्दी वर्ष के क्रम में आज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरियाणा के मंझावली से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित पुल मार्ग का भूमि पूजन हुआ। यह पुल मार्ग हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क, सहयोग और विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा। 
 इस पुल के भूमि पूजन कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री राजेश नागर, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित अन्य लोगों ने हवन में आहुति दी। इस पुल मार्ग में लगभग 66 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। यह मार्ग भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर जाना जाएगा, जो राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दूरदर्शी योगदान को समर्पित रहेगा।
 
कार्यक्रम के दौरान जेवर विधायक ने कहा कि मंझावली-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली पुल मार्ग के निर्माण का सपना कई दशक पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी से लेकर केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय राजेश पायलट तक ने देखा था, जिसे आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि अटल जी की जन्मशताब्दी के पावन अवसर पर इस पुल मार्ग का शुभारंभ होना गौरव का विषय है अटल जी ने अपने नेतृत्व में देश को मजबूत आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों की सशक्त विरासत दी। यह पुल परियोजना उनके उसी राष्ट्रवादी विजन और विकासशील सोच को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि इस पुल मार्ग के निर्माण से हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।         
                  
 इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि मंझावली–ग्रेटर नोएडा पुल मार्ग एनसीआर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह पुल आवागमन को सुगम बनाते हुए व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने कहा कि यह पुल हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच विकास की सेतु बनेगा। कनेक्टिविटी मजबूत होने से किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
वहीं हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि मंझावली–ग्रेटर नोएडा पुल दोनों राज्यों के समन्वित विकास का प्रतीक है। यह परियोजना हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहतर संपर्क और सुविधाएं प्रदान करेगी तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति देगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। 
 
लेखक के बारे में

नवीनतम

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त कब आएगी, एमपी किसानों को फिर मिलेगी राहत, खाते में आएंगे दो हजार रुपये

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बार फिर राहत भरी उम्मीद सामने आ रही है। हाल ही में केंद्र...
कृषि 
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त कब आएगी, एमपी किसानों को फिर मिलेगी राहत, खाते में आएंगे दो हजार रुपये

मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली के सहायक आयुक्त स्टाम्प व स्टेनो को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा  

शामली: मेरठ विजिलेंस की 12 सदस्यीय टीम ने शामली में सफल ट्रैप के दौरान शामली कलेक्ट्रेट पर स्थित सहायक महानिरीक्षक...
Breaking News  शामली 
मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली के सहायक आयुक्त स्टाम्प व स्टेनो को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा  

मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए नई मंडी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

मुजफ्फरनगर के आर आई के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,एमबीबीएस कर रहे बेटे की हुई मौत,एसएसपी पहुंचे अस्पताल

मुजफ्फरनगर। सुभारती मेडिकल विश्वविद्यालय, मेरठ में पढ़ रहे MBBS छात्र गोपेश कृष्ण ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के आर आई के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,एमबीबीएस कर रहे बेटे की हुई मौत,एसएसपी पहुंचे अस्पताल

मुजफ्फरनगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तलाश जारी, पति  जेल में,डॉक्टर मित्र के घर खड़ी कार से करोड़ो की चोरी का है मामला 

देहरादून/मुजफ्फरनगर। देहरादून में डॉक्टर के घर में खड़ी कार से करोड़ों रुपये के कैश, सोना-चांदी और संपत्ति के अहम दस्तावेज...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
मुजफ्फरनगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तलाश जारी, पति  जेल में,डॉक्टर मित्र के घर खड़ी कार से करोड़ो की चोरी का है मामला 

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में मानवता शर्मसार: बस के पहिये के नीचे पूरी रात दबा रहा किसान का शव, सुबह हुआ खुलासा

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान बस के पहिये...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अमरोहा में मानवता शर्मसार: बस के पहिये के नीचे पूरी रात दबा रहा किसान का शव, सुबह हुआ खुलासा

"सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने एसआईआर समीक्षा बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण के दिए निर्देश"

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व एसआईआर के जनपद प्रभारी प्रो.भुवन जोशी ने पार्टी के बीएलए के साथ एसआईआर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
"सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने एसआईआर समीक्षा बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण के दिए निर्देश"

"सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक दल ने जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया"

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47 वां जन्मदिन केक काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
"सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक दल ने जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया"

सीओ कार्यालय पहुंचे संत रामपाल महाराज के अनुयायी, पुलिस ने दर्ज किए बयान

मुरादाबाद । मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र और मझोला क्षेत्र में बीते दिनों धार्मिक पुस्तकें बांटने वालों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीओ कार्यालय पहुंचे संत रामपाल महाराज के अनुयायी, पुलिस ने दर्ज किए बयान

सर्वाधिक लोकप्रिय