नोएडा में जल सुरक्षा के लिए 6 जल पुलिस चौकियों की स्थापना, घाटों और नहरों पर सुरक्षा व बचाव मजबूत

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जल सुरक्षा व जन सुरक्षा के मकसद 6 जल पुलिस चौकियों की स्थापना की योजना तैयार की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य धार्मिक स्थलों, घाटों एवं जल पर्यटन स्थलों पर आने वाले नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, बचाव एवं राहत कार्यों को सुदृढ़ करना है।
 
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम, बाढ़ संभाव्यता एवं छठ पूजा आदि धार्मिक आयोजनों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा त्वरित बचाव के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 6 जल पुलिस चौकियां स्थापित किया जाना प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया इसके तहत नोएडा जोन में थाना सेक्टर-126 के ओखला बैराज की पूर्व दिशा में कालिंदी कुंज यमुना पुल के नीचे, सेंट्रल नोएडा जोन मे थाना इकोटेक-3 हिण्डन नदी के किनारे, कुलेसरा ग्रेटर नोएडा जोन में थाना नॉलेज पार्क - ग्राम कामबक्शपुर यमुना तटीय क्षेत्र, थाना दादरी के कोट नहर, थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली नहर पुलिया तथा थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम चंडीगढ़ में यमुना नहर के पास जल चौकियां स्थापित की जाएगीं।
 
उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में धार्मिक आयोजन जैसे की श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, छठ पूजा, दुर्गा पूजा एवं अन्य पर्वों के दौरान घाटों पर भारी भीड़ एकत्रित होती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इन्हीं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जल पुलिस चौकियों की स्थापना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इन चौकिया का मुख्य कार्य घाटों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना।भीड़ प्रबंधन, बैरीकेडिंग एवं बचाव कार्य नौकाओं पर निर्धारित क्षमता के अनुसार संचालन स्थानीय नाविकों, गोताखोरों एवं आपदा मित्रों से समन्वय होगा।
 
उन्होंने बताया कि प्रत्येक जल पुलिस चौकी आधुनिक उपकरणों से लैस होगी, जिनमें प्रशिक्षित जनशक्ति, रबरयुक्त बचाव नौकाएं, प्रशिक्षित नाव चालक, स्थानीय गोताखोर एवं आपदा मित्र उपलब्ध रहेंगे। प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहयोग राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य जल पुलिस चौकी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण उत्पन्न होने वाली आकस्मिक घटनाओं पर त्वरित बचाव कार्य करना तथा घाटों, नहरों और जल पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुरक्षा, बचाव और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना है।
 
उन्होंने बताया कि प्रत्येक जल पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी और मुख्य आरक्षी/आरक्षी के अतिरिक्त, 02 रबरयुक्त बचाव नौकाओं के संचालन हेतु 2 बोट चालक, 2 सहायक बोट चालक तथा प्रत्येक बोट के लिए 4-8 स्थानीय गोताखोर (प्राइवेट) और आपदा मित्र उपलब्ध रहेंगे। पुलिस चौकी के कार्य क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार जनशक्ति में वृद्धि भी की जा सकती है।
Views: 48

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारतीय संसद के भीतर भी दिखाई देने लगा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में शामली के एक युवक की जान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

मुजफ्फरनगर। जनपद में आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की एक शानदार तस्वीर शुक्रवार को पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और वितरण में धांधली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'जीरो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम