नोएडा में विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन, 5 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-3 में एक उप निरीक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने एक शादीशुदा महिला के साथ धोखाधड़ी कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया। महिला का 6 साल का एक बेटा है, लेकिन तलाक के बिना ही उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और एक व्यक्ति ने उससे निकाह कर लिया।
पुलिस ने प्रिया शर्मा को चेन्नई, तमिलनाडु से बरामद किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू से मुस्लिम धर्म अपना लिया है। वह सरियाह कानून सीख रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि 1 मई 2025 को उसने राजा उर्फ एहसान पुत्र बिस्मिल्लाह मियां के साथ निकाह किया है, जो उसकी कंपनी में काम करता था।
पुलिस ने निकाहनामा की जांच में पाया कि राजा मियां के पिता बिस्मिल्लाह मियां, मां अनीशा बेगम और भाई इरशाद ने धोखे से प्रिया शर्मा का नाम और धर्म बदलवाकर उसका नाम खुशबू खातून कर दिया। महिला के पिता का नाम भी फर्जी लिखा गया। आरोपी राजा मियां ने अपनी मां और भाई को महिला के रिश्तेदार बताकर यह अवैध धर्म परिवर्तन कराया।
जांच में यह भी पता चला कि प्रिया शर्मा का पति शिवम शर्मा से तलाक नहीं हुआ है। महिला के 6 साल का बेटा भी है। इस मामले में उप निरीक्षक की शिकायत पर राजा मियां, इरशाद, बिस्मिल्लाह, अनीशा बेगम और काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4), उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।