नॉएडा में साइबर और नार्कोटिक्स अपराध के लिए नंबर जारी, पुलिस कमिश्नर ने की शुरुआत
नोएडा। नोएडा पुलिस ने साइबर अपराध और मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर और नार्कोटिक्स हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन दोनों हेल्पलाइन का कंट्रोल रूम सेक्टर-108 आयुक्त कार्यालय बनाया गया है। इसमें साइबर क्राइम के लिए 0120-4846100 व नार्कोटिक्स के लिए 0120-4846101 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस मौके पर पुलिस […]
नोएडा। नोएडा पुलिस ने साइबर अपराध और मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर और नार्कोटिक्स हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन दोनों हेल्पलाइन का कंट्रोल रूम सेक्टर-108 आयुक्त कार्यालय बनाया गया है। इसमें साइबर क्राइम के लिए 0120-4846100 व नार्कोटिक्स के लिए 0120-4846101 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
इस मौके पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आम जनता सभी प्रकार के साइबर अपराध संबंधी शिकायतों को टेलिफोन कॉल जो की वन स्टॉप सेंटर की तरह काम करेंगे। इनके माध्यम से शिकायत सीधे दर्ज करा सकेंगे।
ये भी पढ़ें बिहार : 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपयेलक्ष्मी सिंह ने कहा कि समाज में युवा पीढ़ी नशे की लत के कारण दिशा विहीन हो रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में प्रवेश कर रहे है। नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कठोर कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी को पूर्णत: रोकने के लिये नार्कोटिक्स हेल्पलाइन 0120-4846101 की शुरूआत की गयी है।
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रवि शंकर छवि, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह, डीसीपी ट्रैफिक/स्टॉफ आफिसर अनिल कुमार यादव, डीसीपी नोएडा जोन हरीश्चन्द्र, डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, डीसीपी महिला सुरक्षा डा0 मीनाक्षी कात्यायन, एडीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां