नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर आज मुफ्त व्यापार समझौते के विरोध में भाकियू ने सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान नेताओं ने समझौते की कॉपियां भी जलाई।
भारतीय किसान यूनियन के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व सैकड़ों की संख्या में किसान गुरुवार को नोएडा सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर समझौते की कॉपियां जलाई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अमेरिका-भारत व्यापार समझौता को रद्द करने की मांग की गई है।
प्रदर्शन के दौरान अशोक भाटी ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता किसान विरोधी कदम है। भारत की आत्मा गांव में बसती है लेकिन जिस तरह से यह व्यापार समझौता सामने आया है, उससे सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या किसानों की सहमति ली गई है? क्या उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है?। उन्होंने कहा कि यह समझौता केवल व्यापार का मामला नहीं है बल्कि यह किसान की आय, ग्रामीण रोजगार, खाद्य सुरक्षा, राष्ट्रीय आर्थिक स्वायत्तता का प्रश्न है। इसलिए अमेरिका-भारत व्यापार समझौता को रद्द किया जाए। धरना-प्रदर्शन के दौरान श्रीपाल कसाना, मनोज त्यागी, जोगिंदर भड़ाना, विजेंद्र भड़ाना, संजय फौजी, सिंहराज गुर्जर, दीपक भाटी, रविंद्र भगत, अजय गुर्जर, मनोज शर्मा, हरेंद्र चौधरी, सतपाल अवाना, अनिल अवाना, सचिन अवाना, रामवीर हवलदार, राकेश अवाना, कालूराम भाटी, राजकुमार सहित अन्य शामिल रहें।
टिप्पणियां