त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में नौ बजे तक 14 प्रतिशत मतदान
अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और पहले दो घंटों में सुबह नौ बजे तक करीब 14 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गिट्टे किरणकुमार दिनकरराव ने बताया कि राज्य में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम चार बजे […]
अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और पहले दो घंटों में सुबह नौ बजे तक करीब 14 प्रतिशत मतदान हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गिट्टे किरणकुमार दिनकरराव ने बताया कि राज्य में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम चार बजे तक चलेगी। सीईओ गिट्टे ने कहा मतदाताओं में विशेषकर महिलाओं में काफी उत्साह बना हुआ है। जो कि यह दर्शाता है कि राज्य में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं।
राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दे रहा है क्योंकि कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) जो वर्षों से एक दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए चुनाव से पहले ही गठबंधन कर लिया है। जबकि भाजपा जो अपनी सत्ता को बनाए रखना चाहती है।
ये भी पढ़ें राजद की ओर से लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामाभाजपा, इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। राज्य में आईपीएफटी को त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में किंगमेकर के रूप में देखे जा रहा और टिपरा मोथा 2021 में शाही वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा द्वारा बनाई गई एक प्रभावशाली क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरे।
त्रिपुरा के 60 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हाे गया। मतदान के लिए विशेष रूप से महिलाओं की लम्बी कतार देखी गयी जो अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। राज्य में 3328 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। त्रिपुरा की 13.98 लाख महिला मतदाता सहित लगभग 28.23 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सभी मतदाता 259 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। जिनमें मुख्यमंत्री माणिक साहा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का भाग्य भी शामिल हैं। मतदान शाम चार बजे चलेगा। चुनाव नतीजे दो मार्च को आयेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां