बिहार : मुर्गी चोरी के आरोप में पीट -पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों का हंगामा, 2 गिरफ्तार
छपरा| बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में कथित रूप से मुर्गी चोरी के आरोप में युवक की पीट पीटकर हत्या के बाद स्थिति बिगड़ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया और आगजनी की। इसके बाद मुबारकपुर गांव में तनाव बना हुआ है। इस मामले में थाना प्रभारी […]
छपरा| बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में कथित रूप से मुर्गी चोरी के आरोप में युवक की पीट पीटकर हत्या के बाद स्थिति बिगड़ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया और आगजनी की। इसके बाद मुबारकपुर गांव में तनाव बना हुआ है।
इस मामले में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें "कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी, पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को है अटूट भरोसा" : रामकृपाल यादवपुलिस के मुताबिक, आरोप है कि विजय यादव के मुर्गा फॉर्म में तीन दिन पहले मुर्गी चोरी के आरोप में तीन युवकों की जमकर पिटाई की गई थी। इस पिटाई में अमितेश कुमार सिंह की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें बिहारः माँ ने बेटी को ईंटों का बैग लादा! रोते बच्चे को सजा, लोगों ने रोका | वायरल क्रूरताकथित तौर पर इस घटना का वीडियो वायरल होने का बाद कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो गए आरोपी के घर भीड़ की शक्ल में पहुंचकर हंगामा करने लगे और आगजनी की। कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
ये भी पढ़ें बिहार : 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपयेपुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि इस मामले में कार्तव्यहीनता के आरोप में थाना प्रभारी देवानंद को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्र में तथा क्षेत्र के आस पास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
उन्होंने कहा इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा पूरे मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस अधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।
इधर, लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की भी अपील करते हुए कहा कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। भीड़ को उकसाने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में तनाव बना हुआ है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
इसी बीच राज्य सरकार ने सारण जिला में सोशल मीडिया को बंद करने का आदेश जारी किया है। सारण जिले में आज से लेकर 8 फरवरी की रात 11:00 बजे तक फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल साइट्स को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि सारण जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की तरफ से मिले इनपुट्स में कहा गया है कि सोशल साइट्स पर एंटी सोशल एलिमेंट्स सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार एवं अफवाह फैलाई जा रही है। इससे सामाजिक सद्भावना बिगड़ने का खतरा है। इसके बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद के आदेश से फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप, गूगल, स्काइप समेत कुल 13 सोशल साइट्स को बंद किया गया है। आदेश के उल्लंघन पर सरकार ने कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अफवाहें फैलाई जा रही थी। जिसे देखते हुए सरकार ने सोशल साइट्स को सारण में दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां