बिहार: जदयू ने जारी किया नीतीश कुमार पोस्टर, सत्ता को लेकर उठीं नई अटकलें

On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव -2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब सरकार बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ऐसा पोस्टर जारी किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

जदयू के इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा है " बिहार है खुशहाल, फिर से आ गए नीतीश कुमार"। कैप्शन में पार्टी ने टिप्पणी की "खुशहाल है बिहार... सुरक्षित है बिहार।"

खास बात यह है कि यह पोस्टर ऐसे समय में जारी किया गया है, जब बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन और मुख्यमंत्री पद को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। राजग में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि जदयू दूसरे नंबर पर है, बावजूद इसके जदयू लगातार नीतीश कुमार को सुशासन का चेहरा और सर्वमान्य नेता बताती रही है। इसलिए इस पोस्टर को पार्टी का एक अप्रत्यक्ष दावा माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पोस्टर जदयू की ओर से जनता और गठबंधन को यह संदेश देने की कोशिश है कि पार्टी नीतीश कुमार के विकल्प पर विचार करने के मूड में नहीं है। पोस्टर देखने के बाद राजनीतिक विश्लेषकों और जनता के बीच यह सवाल भी उठने लगा कि क्या इसके माध्यम से जदयू यह संकेत दे रही है कि नीतीश कुमार ही एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभालेंगे?

दरअसल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से अबतक आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है। गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के शीर्ष नेताओं की बैठक जल्द होने वाली है, जिसमें नेतृत्व पर अंतिम फैसला लिया जाएगा, लेकिन जदयू के इस पोस्टर ने औपचारिक निर्णय से पहले ही चर्चाओं का दरवाज़ा खोल दिया है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मरने से पहले दिलों से उतर जाना है…” सोलापुर के 18 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद की आत्महत्या, पूरे शहर में सदमे की लहर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सोलापुर में एक 18 वर्षीय युवक योगेश अशोक ख्यागे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के कुछ...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मरने से पहले दिलों से उतर जाना है…” सोलापुर के 18 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद की आत्महत्या, पूरे शहर में सदमे की लहर

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर मौत का तांडव: ट्रक-टेंपो भिड़ंत में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, चीखों से गूंजा हाईवे

Rajasthan news: जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बालेसर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में रामदेवरा दर्शन के लिए जा...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर मौत का तांडव: ट्रक-टेंपो भिड़ंत में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, चीखों से गूंजा हाईवे

राजस्थान में डार्कनेट की ‘ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़: खेत में हाई-टेक एमडी लैब चलाने वाला गैंग गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित धनत्राई गांव के एक खेत में तैयार की जा रही एमडी (मेफेड्रोन)...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान में डार्कनेट की ‘ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़: खेत में हाई-टेक एमडी लैब चलाने वाला गैंग गिरफ्तार

बिहार में नई सरकार की काउंटडाउन शुरू! चिराग पासवान ने किया खुलासा—6 दिन के भीतर होगा शपथग्रहण

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में नई सरकार की काउंटडाउन शुरू! चिराग पासवान ने किया खुलासा—6 दिन के भीतर होगा शपथग्रहण

सर्वसम्मति से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयंत चाैधरी, बोले- रालोद मेरे घर की पार्टी नहीं, यह आपकी, मैं खुद कार्यकर्ता

मथुरा के कोसीकलां में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में 11 घंटे में नाबालिग को बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गागलहेडी की मिशन शक्ति टीम ने मात्र 11 घण्टे में अपहृता को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 11 घंटे में नाबालिग को बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर में चिकित्सकों को यूनिफॉर्म और पहचान पत्र अनिवार्य

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आमजन के दृष्टिगत चिकित्सकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों में चिकित्सक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चिकित्सकों को यूनिफॉर्म और पहचान पत्र अनिवार्य

सहारनपुर में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले आरोपी को गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने बाजार में आने जाने वाली महिलाओं व युवतियों पर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले आरोपी को गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय