Bihar News: नीतीश कुमार अब तक नौ बार बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं और दसवीं बार शपथ लेने जा रहे हैं। इस उपलब्धि के साथ वे भारत में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं में शामिल हो जाएंगे। वर्तमान में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग के नाम है। 74 वर्षीय नीतीश पांच साल और मुख्यमंत्री रहकर कई नए रिकॉर्ड बना सकते हैं।
नीतीश के नौ कार्यकालों का सफर
- पहला कार्यकाल (मार्च 2000): केवल सात दिन तक मुख्यमंत्री
- दूसरा कार्यकाल (नवंबर 2005): पूर्ण कार्यकाल पूरा
- तीसरा कार्यकाल (नवंबर 2010): फिर से शपथ ग्रहण
- चौथा कार्यकाल (2014-2015): लोकसभा चुनाव में पार्टी हार, इस्तीफा और फिर फरवरी 2015 में वापसी
- पांचवां कार्यकाल (नवंबर 2015): महागठबंधन के तहत मुख्यमंत्री
- छठा कार्यकाल (जुलाई 2017): महागठबंधन छोड़कर एनडीए में वापसी
- सातवां कार्यकाल (नवंबर 2020): एनडीए में पुनः मुख्यमंत्री
- आठवां कार्यकाल (अगस्त 2022): भाजपा से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन सरकार बनाई
- नौवां कार्यकाल (जनवरी 2024): महागठबंधन छोड़कर एनडीए में लौटकर नौवीं बार शपथ ग्रहण
लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड ,भारत के शीर्ष मुख्यमंत्री सूची में शामिल
- पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम): 24 वर्ष 165 दिन
- नवीन पटनायक (ओडिशा): 24 वर्ष 99 दिन
- ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल): 23 वर्ष 137 दिन
- गेगोंग अपांग (अरुणाचल प्रदेश): 22 वर्ष 250 दिन
- लाल थनहवला (मिजोरम): 22 वर्ष 60 दिन
- वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश): 21 वर्ष 13 दिन
- माणिक सरकार (त्रिपुरा): 19 वर्ष 363 दिन
- एम. करुणानिधि (तमिलनाडु): 18 वर्ष 362 दिन
- नीतीश कुमार (बिहार): लगभग 19 वर्ष
- प्रकाश सिंह बादल (पंजाब): 18 वर्ष 350 दिन
राष्ट्रीय रिकॉर्ड और गौरव ,अधिक बार शपथ लेने का गौरव
नीतीश कुमार बिहार ही नहीं, पूरे देश में सबसे अधिक बार (10 बार) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता बनेंगे। इसके अलावा, वे CM बनने वाले सबसे बुजुर्ग नेताओं में भी शामिल होंगे।