बिहार में भाजपा की बड़ी कार्रवाई, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत तीन नेताओं को पार्टी से निकाला, अडानी पर उठाये थे सवाल

On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत तीन नेताओं को पार्टी से निकाला है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए की गई। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित किया है। कटिहार की मेयर ऊषा अग्रवाल और एमएलसी अशोक अग्रवाल के खिलाफ भी पार्टी ने कार्रवाई की है।

भाजपा ने आधिकारिक आदेश में कहा है, "आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं। ये अनुशासन के दायरे में आता है। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है। आखिरकार निर्देशानुसार आपको पार्टी से निलंबित करते हुए कारण-पृच्छा किया जा रहा है कि आपको पार्टी से क्यों नहीं निष्कासित किया जाए? अतः पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर आप अपनी स्थिति स्पष्ट करें।"

और पढ़ें "सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: आईटीडीसी के वरिष्ठ व सहायक प्रबंधक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार"

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बागी नेताओं पर भाजपा का यह पहला एक्शन है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरके सिंह ने बगावती तेवर दिखाए। वे कई मौकों पर भाजपा के नेताओं के विरोध में खड़े हुए और  अडानी को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरके सिंह ने एनडीए के ताकतवर नेताओं के खिलाफ जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के आरोपों का भी खुलकर समर्थन किया था।

और पढ़ें आगरा में 'आईएएस' की तैयारी के नाम पर आठ साल में 20 लाख की ठगी, कर्जदार पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई FIR

सितंबर में सभा के दौरान आरके सिंह ने एक बयान में कहा था, "मैं बिहार का गृह सचिव भी रह चुका हूं। मेरे पास सबका हिसाब है। अगर कोई चू-चपड़ करेगा, तो सबकी बखिया उधेड़ देंगे। बिहार के लोग भ्रष्ट लोगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। भ्रष्ट और चरित्रहीन नेता धरती पर बोझ हैं।" पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी मुखर रहे। उन्होंने खासकर बिहार में शराबबंदी खत्म करने की वकालत की। 

और पढ़ें चिराग पासवान के ‘100% स्ट्राइक रेट’ की बड़ी परीक्षा! LJP(R) के 29 उम्मीदवारों का रियल टेस्ट शुरू

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत करियर मेले में छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद की थाना गंगोह पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत बड़ी पहल करते हुए एंटी रोमियो टीम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

मेरठ में नाथूराम गोडसे और नाना आप्टे का 76वां बलिदान दिवस मनाया गया

मेरठ। शारदा रोड स्थित अमर हुतात्मा नाथूराम गोडसे नाना आप्टे धाम पर हिन्दू महासभा के नेता नाथूराम गोडसे एवं नाना...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 

देवबंद: श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में 3-15 नवंबर तक मनाया गया जनजातीय गौरव पखवाड़ा

देवबंद (सहारनपुर)। जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर के पत्रांक के अनुपालन में श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज देवबंद में 3 नवंबर...

नोएडा: एसीपी राजीव गुप्ता ने थाना सूरजपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित थानों को और बेहतर बनाने के मकसद से...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: एसीपी राजीव गुप्ता ने थाना सूरजपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया

मेरठ: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में छात्रों और स्टाफ को फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में छात्रों को फायर सेफ्टी ट्रेनिंग दी गई। अग्नि संबंधी दुर्घटनाओं की संभावनाओं...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में छात्रों और स्टाफ को फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश