शामली। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल के निवास पर बुधवार को उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान विशेष अतिथि के रूप में पहुंचीं।
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के बीच विजय का जश्न मनाया। सभी वक्ताओं ने बिहार में मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के सक्षम नेतृत्व में जनता द्वारा जताए गए विश्वास का परिणाम बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रमाण है कि विकास, पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा पर आधारित राजनीति ही आज जनता की पहली और अंतिम पसंद है। बिहार की यह जीत जनता के अटूट विश्वास, नए भारत की प्रगतिशील सोच, और विकास व सुशासन की नीति की जीत का प्रतीक है।
कार्यक्रम में चेयरमैन अरविन्द संगल, शशि अरोरा, मीनू संगल, कपिल पंवार, प्रियंका मित्तल, अरविन्द शर्मा, मनीष मित्तल, विराट तरार, गौरव कुमार मौजूद रहे। इसके अलाव शहर के अस्पताल रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद पंकज गुप्ता के नेतृत्व में बिहार में हुई भाजपा की जीत पर जमकर आतिशबाजी की। उन्होने एक दूसरे को मिष्ठान भी वितरित किया गय। इस अवसर पर कमल बंसल, रामनाथ संगल, सोनू आनंद गोयल, बंटी संगल, प्रवीन, आदेश, शुभम, अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।