मुंबई लोकल्स पर अश्लील पोस्टर का विवाद: यात्रियों का गुस्सा, DRUCC और रेलवे संघ ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
Maharashtra News: मायानगरी मुंबई की लोकल ट्रेनें, जो शहर की ‘लाइफलाइन’ मानी जाती हैं, इस बार अश्लील पोस्टर्स की वजह से विवादों में फंस गई हैं। यात्रियों ने इन पोस्टर्स को देखकर विरोध जताया और प्रशासन से इसे हटाने की मांग की।
लाखों यात्रियों के बीच प्रदर्शन
रेलवे प्रशासन पर सवाल "सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील सामग्री?
कल्याण-कसारा-कर्जत रेलवे प्रवासी संघ के अध्यक्ष राजेश घनघव ने कहा, "क्या सामाजिक नियमों को ताक पर रखकर केवल कमर्शियल इनकम के लिए ऐसा करना चाहिए?" उन्होंने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए और नियमों में मानक तय करने की आवश्यकता बताई।
रेल मंत्री को लिखा पत्र
DRUCC ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कहा कि इस तरह के पोस्टर सार्वजनिक तौर पर यात्रियों का अपमान हैं। उन्होंने लिखा कि यह केवल पोस्टर की समस्या नहीं है, बल्कि प्रशासन की लापरवाही को भी दर्शाता है।
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद कसारा-CSMT लोकल ट्रेन से जुड़ा है, जो शाम 6:15 बजे कसारा पहुंची। DRUCC के सदस्य श्याम उबाले और युवराज पंडित ने ट्रेन में धरना प्रदर्शन कर इसे हटाने की मांग की।
