अगर आप भी बिहार से गुजरने वाले हैं, तो देख लें ये खबर

On

बर्द्धमान स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के कारण बिहार से गुजरने वाली 49 ट्रेनें रद्द बेगूसराय, 03 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से बिहार बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल की चार से 11 फरवरी तक ट्रेन से यात्रा करने वाली यात्री अपने ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें, उसके बाद […]

बर्द्धमान स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के कारण बिहार से गुजरने वाली 49 ट्रेनें रद्द

बेगूसराय, 03 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से बिहार बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल की चार से 11 फरवरी तक ट्रेन से यात्रा करने वाली यात्री अपने ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें, उसके बाद ही यात्रा पर निकलें। पूर्व रेलवे के बर्द्धमान स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण 49 ट्रेनें अस्थाई रूप से रद्द कर दी गई है। जिसमें बरौनी जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।

"कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी, पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को है अटूट भरोसा" : रामकृपाल यादव ये भी पढ़ें  "कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी, पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को है अटूट भरोसा" : रामकृपाल यादव

 

भारत-पाक मैच : पटना में फैंस उत्साहित, महाशिवरात्रि पर विशेष अंदाज में की टीम की विजय कामना ये भी पढ़ें  भारत-पाक मैच : पटना में फैंस उत्साहित, महाशिवरात्रि पर विशेष अंदाज में की टीम की विजय कामना

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बर्द्धमान स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने अथवा गुजरने वाली 49 ट्रेनों का परिचालन अस्थाई रूप से रद्द किया गया है। चार फरवरी को रक्सौल से प्रस्थान करने वाली 13044 रक्सौल- हावड़ा एक्सप्रेस, नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस एवं लालकुंआ से चार फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12354 लालकुंआ-हावड़ा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

'पाक के खिलाफ मैच पर ही क्यों फूटते हैं पटाखे,' पप्पू यादव ने बीसीसीआई पर लगाए पाकिस्तान के नाम पर राजनीति करने के आरोप ये भी पढ़ें  'पाक के खिलाफ मैच पर ही क्यों फूटते हैं पटाखे,' पप्पू यादव ने बीसीसीआई पर लगाए पाकिस्तान के नाम पर राजनीति करने के आरोप

 

हावड़ा से नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13009 हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस, 12381 हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12023 हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस, 12339 हावड़ा-धनबाद कोलफिल्ड एक्सप्रेस, 13023 हावड़ा गया एक्सप्रेस, 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस, 22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल तथा 12351 हावड़ा-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

 

जयनगर से चार एवं दस फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा से छह एवं नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, ब्लैक डायमंड से पांच एवं आठ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 22388 धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, हावड़ा से छह एवं नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस तथा जबलपुर से चार एवं सात फरवरी को प्रस्थान करने वाली 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

 

हावड़ा से चार से आठ फरवरी तक प्रस्थान करने वाली 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, मोकामा से पांच से नौ तक प्रस्थान करने वाली 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, नई दिल्ली से दस फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, पटना से नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12024 पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, रक्सौल से दस फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस, धनबाद से दस फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12340 धनबाद-हावड़ा कोलफिल्ड एक्सप्रेस, इंदौर से सात फरवरी को प्रस्थान करने वाली 22911 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

 

अमृतसर से 11 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, प्रयागराज रामबाग से दस फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस, गया से दस फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर टर्मिनल से आठ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12352 राजेंद्रनगर टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस, देहरादून से 11 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13010 देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस एवं कोलकाता से नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12325 कोलकाता-नांगल डैम एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

 

नांगल डैम से चार एवं 11 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12326 नांगल डैम-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता से नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 11 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, सियालदह से चार एवं नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, बलिया से पांच एवं दस फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, कोलकाता से चार को प्रस्थान करने वाली 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस तथा जयनगर से पांच फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

 

कोलकाता से छह एवं नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस, दरभंगा से पांच एवं आठ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता से नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस, आगरा कैंट से 11 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता से नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस एवं गोरखपुर से आठ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

 

सियालदह से नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13185 सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस, जयनगर से दस फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13186 जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस, कोलकाता से नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12359 कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस तथा पटना से दस फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12360 पटना-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

कचड़े मे पड़ी मिली नवजात शिशु, फिर एक बार मानवता हुई शर्मसार

मोतिहारी में मानवता हुई शर्मसार,कचड़े मे फेंका मिला नवजात

मोतिहारी, शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहां नगर थाना क्षेत्र में एनएच 28बी पर स्थित टाटा मोटर्स के समीप डाले गए कचरे में फेके गए एक नवजात को बरामद किया गया है।जिसे देखने के लिए हजारो की भीड़ जमा हो गई।लेकिन उस भीड़ में से किसी ने भी नवजात को निकाल कर हाॅस्पिटल पहुंचाना मुनासिब नही समझा,भीड़ में कोई वीडियो तो कोई फोटो खिंचता रहा।वही इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन ने कचड़े के ढ़ेर से नवजात को निकाला और उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अनिकेत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है,जो तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमे अनिकेत ने कहा है,कि समाज के लोग जब तक अपनी मानसिकता नही बदलेगे तब तक ऐसी घटना सामने आती रहेगी।बेटी बचाओ बेटी पढाओ महज नारा बनकर रह जायेगी।

अनिकेत ने कहा कि मोतिहारी शहर में ऐसी कई घटना पूर्व में भी सामने आया है।सदर अस्पताल के समीप फेकी गई कई नवजात बच्ची को बरामद किया गया था।जिस पर हमने आवाज उठाया तो जिला प्रशासन ने जांच कराया लेकिन जांच के बाद कारवाई न होने के कारण ऐसे कुकृत्य करने वालो का मनोबल बढा है।उन्होने कहा है,कि प्रशासन जिला स्तर पर यथाशीघ्र एक कमिटी गठित कर जांच कराये और दोषियो पर कारवाई करे,ताकि ऐसी शर्मसार करने वाली घटना पर रोक लग सके।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

बागपत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अरशद बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में बागपत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुज़फ़्फ़रनगर/Muzaffarnagar: (रॉयल बुलेटिन ब्यूरो)। नया साल उत्तर प्रदेश के लाखों वाहन स्वामियों के लिए किसी बड़े झटके से कम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

   मुजफ्फरनगर। जनपद के वीआईपी इलाके नई मंडी के गौशाला रोड पर बुधवार को नैतिकता और कानून की धज्जियां उड़ती देख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रसूखदार आईपीएस अफसरों ने केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को अपनी अचल संपत्ति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

लखनऊ। प्रयागराज के पावन संगम तट पर लगे धर्म-कर्म, त्याग और समर्पण के माघ मेले का समापन रविवार को महाशिवरात्रि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

सर्वाधिक लोकप्रिय