असम के मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस को गौरव गोगोई ने बताया “फ्लॉप शो, सी-ग्रेड सिनेमा से भी बुरा”
गुवाहाटी। असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की रविवार काे हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस की आलोचना करते हुए इसे “सदी की सबसे फ्लॉप प्रेस कॉन्फ्रेंस” और “सी-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर” बताया।
कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी (गौरव गोगोई) पत्नी एलिजाबेथ गोगोई के जरिए पाकिस्तान से संबंधों के बारे में आरोप लगाए और इन बातों को “बेमतलब और झूठा” बताया, जबकि असम को प्रभावित करने वाले जरूरी मुद्दों पर बात नहीं की।
ये भी पढ़ें मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद..समुद्री सुरक्षा होगी मजबूतउन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि यह प्रेस मीट कांग्रेस के चल रही असम परिवर्तन यात्रा से बिल्कुल अलग थी, जिसे उन्होंने एक सफल पहल बताया, जिसमें मुख्यमंत्री और उनके परिवार द्वारा 12,000 बीघा जमीन पर कथित कब्जे जैसे मुद्दे सामने आए हैं।
गाैरव गोगोई ने कहा कि यह सुपर फ्लाप कॉन्फ्रेंस सिर्फ़ यह दिखाती है कि मुख्यमंत्री का ध्यान असम के लोगों के असली मुद्दों के बजाय बेबुनियाद आरोपों पर है और जाेर देकर कहा कि जनता को राज्य सरकार से जवाबदेही और पारदर्शिता मिलनी चाहिए।-
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां