यमुनानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किया प्रदर्शन
यमुनानगर। शहर यमुनानगर के नेहरू पार्क में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला ग्रामीण युवा प्रधान हरमनजीत सिंह ने कहा कि सरकार झूठ का पुलिंदा है। इस बार भी बजट में सरकार ने युवाओं के लिए […]
यमुनानगर। शहर यमुनानगर के नेहरू पार्क में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर जिला ग्रामीण युवा प्रधान हरमनजीत सिंह ने कहा कि सरकार झूठ का पुलिंदा है। इस बार भी बजट में सरकार ने युवाओं के लिए कोई योजना तैयार नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बेरोजगारी खत्म करने की ओर ध्यान देती तो आज ये लोग हजारों की संख्या में यहां सड़क पर ना खड़े होते। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी की दर 8.30 प्रतिशत है जोकि 2020 में यह 5 प्रतिशत के करीब थी। उन्होंने कहा कि रोजगार ना मिलने के कारण युवा नशे में लिप्त हो रहा है और अपराध कर रहा है। उसका सिर्फ एक यही कारण है कि उसे रोजगार नहीं मिल रहा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 5 साल पहले कहा था कि किसान की आय 2022 तक दोगुनी कर देंगे। लेकिन आज किसान अपनी खेती को छोड़कर रोटी कमाने के लिए कोई और काम करने की सोच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास सिर्फ झूठ ही झूठ है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ अलग है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई ठोस नीति नही बनाई तो आने वाले 2024 के चुनाव में यही युवा वोट की ताकत से सरकार बदल देंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां