बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत बिगड़ी, 100° बुखार के बावजूद दवा खाकर पदयात्रा जारी; हरियाणा से वृंदावन यात्रा
पलवल (हरियाणा)। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा का आज छठा दिन रहा। हरियाणा के पलवल जिले के गांव खटेला सराय में धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें सड़क पर ही लेटना पड़ा।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में प्रधान का फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल कर जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तारबुखार के बावजूद नहीं रुके धीरेंद्र शास्त्री
-
स्वास्थ्य समस्या: तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। चेकअप में धीरेंद्र शास्त्री को 100 डिग्री से ज्यादा बुखार निकला।
-
डॉक्टर की सलाह: डॉक्टर ने उन्हें कम से कम दो दिन तक आराम करने की सलाह दी।
-
यात्रा जारी: भक्तों के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने आराम की सलाह को दरकिनार किया। उन्होंने दवा खाई और कुछ देर आराम करने के बाद फिर से अपनी पदयात्रा पर निकल पड़े।
'हिंदू एक होंगे तो धमाके नहीं होंगे'
पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकवाद और राष्ट्रीय एकता के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया।
"हिंदू एक होंगे तो धमाके नहीं होंगे। आतंकवाद की घटनाओं में एक ही कौम के लोगों का नाम क्यों आता है? यह सवाल खड़ा होता है। अभी आठ लोग मरे हैं। अगर हिंदू एक नहीं हुए तो 80 हजार मर जाएंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि दंगा करने वाले घर से बाहर न निकलें, इतनी एकता हिंदुओं में होनी चाहिए। उन्होंने विदेशी ताकतों द्वारा देश को डराने के प्रयास का आरोप लगाया और सभी भारतीयों से कदम से कदम मिलाकर जवाब देने का आह्वान किया।
यात्रा का उत्साह
तबीयत बिगड़ने के बावजूद यात्रा के प्रति लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
-
धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए युवा कहीं क्रेन पर, तो कहीं पेड़ों पर चढ़ गए।
-
यात्रा में जगह-जगह छतों से और क्रेन की मदद से फूल बरसाए गए।
-
धीरेंद्र शास्त्री ने इस दौरान जमीन पर बैठकर भोजन किया और एक बुजुर्ग भक्त के साथ ढोल भी बजाया।
हरियाणा के पलवल के तुमसरा गांव से शुरू हुई यह पदयात्रा 4 दिन बाद यानी 16 नवंबर को पवित्र स्थल वृंदावन पहुंचेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां