नूंह के चर्चित डॉक्टर विनोद गोयल हत्याकांड में नया मोड़! आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, गंगा में शव तलाशने की तैयारी

Dr. Vinod Goyal Murder: हरियाणा के नूंह स्थित पुन्हाना शहर के चर्चित डॉक्टर विनोद गोयल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। डॉक्टर विनोद गोयल की हत्या के मुख्य आरोपी अशोक को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुन्हाना लाया गया, जहां उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में एक बार फिर से तनाव का माहौल बन गया है।
गहन पूछताछ के लिए तैयारी
हरिद्वार में शव बरामद करने की योजना
पुलिस अब दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, पुलिस दोनों आरोपियों के मार्गदर्शन में हरिद्वार में डॉक्टर के शव की तलाश भी करेगी। अधिकारियों का मानना है कि दोनों आरोपियों की मौजूदगी में शव बरामद करना आसान होगा।
हत्या के बाद रुपयों से भरा बैग लिया गया
डीएसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि हत्या के बाद आरोपी दीपक ने डॉक्टर के घर से रुपयों से भरा बैग भी अपने साथ ले गया था। मृतक डॉक्टर के परिवार का कहना है कि यह हत्या सिर्फ पैसों के विवाद के कारण नहीं हुई, बल्कि इसमें लालच भी शामिल है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
मूल खुलासा कार चालक मुस्तकीम की सूझबूझ से हुआ
इस हत्याकांड का खुलासा उस समय हुआ जब घटना के दौरान कार चालक मुस्तकीम को शक हुआ और उसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मुस्तकीम को सरकारी गवाह बनाया है। इसके बाद पूरे शहर में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। शहर के लोग रविवार को शोक स्वरूप मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रखकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
28 अगस्त की रात का काला सच
डीएसपी जितेंद्र राणा ने पत्रकारों से बताया कि 28 अगस्त की रात डॉक्टर विनोद गोयल अपने मित्र दीपक और फैक्टरी कर्मचारी अशोक के साथ दीपक की कार में घूमने निकले थे। देर रात दीपक और अशोक ने सुनियोजित तरीके से डॉक्टर का गला कपड़े से घोंटकर हत्या कर दी।