जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 1,13,767 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, निवेश और इनोवेशन पर जोर

On

 

ये भी पढ़ें  गुरुद्वारे के बाहर आआपा नेता की गोली मारकर हत्या..लक्की गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर निकले थे बाहर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में 2026-27 के लिए 1,13,767 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय योजना का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में स्थायी विकास, सामाजिक सद्भाव और आर्थिक समृद्धि के लिए मजबूत नींव तैयार करना है। सीएम अब्दुल्ला ने बताया कि उनकी सरकार निवेश, नवाचार और भागीदारी वाली गवर्नेंस को बढ़ावा देकर जम्मू-कश्मीर को एक आधुनिक, प्रगतिशील और आर्थिक रूप से जीवंत क्षेत्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें  रामभक्तों का अपमान भारत की विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों का अपमान था : योगी आदित्यनाथ

 

उन्होंने कहा, "गहरी विनम्रता और अटूट संकल्प के साथ, मैं आज वित्त मंत्री के रूप में अपना दूसरा बजट पेश कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी भूमि के वित्तीय भविष्य को आकार देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।" उन्होंने बजट पेश करते हुए इसे विकास का रोडमैप बताया और कहा कि यह सिर्फ आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है। यह एक वित्तीय दिशा-निर्देशक है, जो स्थायी आर्थिक विकास, सामाजिक सद्भाव और समृद्धि की मजबूत नींव रखता है। मुख्यमंत्री ने सदन के सदस्यों से क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें  पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, राजस्थान में खिला आसमान

 

सीएम अब्दुल्ला ने कहा, "जैसे ही हम इस साझा यात्रा पर निकल रहे हैं, मैं सदन के हर सदस्य को एक साथ आने, एक मजबूत और समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए मिलकर काम करने का आमंत्रण देता हूं।" उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर को प्रगतिशील और आर्थिक रूप से जीवंत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बाधाओं को अवसरों में बदलना ही उनकी प्राथमिकता है। सरकार निवेश और नवाचार को आकर्षित करने के लिए एक बिजनेस-फ्रेंडली माहौल तैयार कर रही है। यह बजट चुने हुए प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है, ताकि यह लोगों के हित में हो।

 

उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक कारक, पहलगाम आतंकी हमला और जम्मू क्षेत्र में विनाशकारी बाढ़ ने आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव डाला। पर्यटन, हस्तशिल्प, बागवानी और कृषि जैसे क्षेत्रों को नुकसान हुआ, जिससे कई परिवारों को नौकरी और आमदनी का संकट झेलना पड़ा। बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, सार्वजनिक सेवाओं और गवर्नेंस में रणनीतिक निवेश के जरिए समावेशी और टिकाऊ विकास पर केंद्रित है। सरकार का लक्ष्य युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा करना है। सीएम ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की बजटीय जरूरतों का केवल 25 प्रतिशत टैक्स और नॉन-टैक्स रेवेन्यू से पूरा होता है। 31 दिसंबर 2025 तक टैक्स से कुल रेवेन्यू कलेक्शन 10,265 करोड़ रुपए और नॉन-टैक्स स्रोतों से 4,964 करोड़ रुपए रहा। कुल खर्च का लगभग 60 प्रतिशत सैलरी, पेंशन और कर्ज चुकाने में जाता है और सरकार कर्ज प्रबंधन और गैर-जरूरी खर्चों को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।

 

सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार उधार को मंजूर सीमा के भीतर रखकर और लिक्विडिटी मैनेजमेंट में सुधार करके कर्ज की स्थिरता को मजबूत कर रही है। लगातार तीसरे साल खर्च में कटौती के उपाय लागू किए गए हैं। वित्तीय दबाव को कम करने के लिए बिजली सेक्टर में सुधार किए जा रहे हैं, जिसमें उपभोक्ता आधार का विस्तार और नुकसान कम करना शामिल है।

 

मुख्यमंत्री ने वित्तीय चुनौतियों से निपटने में केंद्र सरकार के सहयोग को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उनकी मुश्किलों से वाकिफ रही है और विशेष सहायता के जरिए लगातार समर्थन करती रही है। जम्मू और कश्मीर को राज्यों के लिए पूंजी निवेश योजना के तहत शामिल किया गया है, ताकि प्रदेश में निवेश और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके। इस योजना के तहत फंड का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स और आपदा राहत कार्यों, खासकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में किया जाएगा। आने वाले महीनों में दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने के लिए एक रोडमैप की घोषणा की जाएगी और उनके योगदान और सेवाओं की सराहना की।

 

सीएम ने बजट की उपलब्धियों और योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3.21 लाख से अधिक घर पूरे किए गए हैं और 14,000 अन्य घर बन रहे हैं। 2026 में जम्मू और कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, 2,963 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत लाभान्वित हुई हैं। पूरे यूटी में नए कल्चरल सेंटर बनाए जाएंगे और एमएसएमई के लिए नया फ्रेमवर्क तैयार किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में दो आयुष अस्पताल खुलेंगे और एम्स कश्मीर 2026 में शुरू होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 200 नई ई-बसों की व्यवस्था की जाएगी और पीईटी स्कैन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को भी बढ़ाया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में 554 स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा शुरू की जाएगी। यह बजट जम्मू-कश्मीर के विकास को गति देने, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और सभी क्षेत्रों में समावेशी प्रगति सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

   मुंबई । नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है। फिल्म के टाइटल...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

   नई दिल्ली। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष...
Breaking News  बिज़नेस 
आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

TVS Raider 125 की नई कीमतें जारी, एंट्री लेवल वेरीएंट हुआ महंगा, जानिए पूरा अपडेट

अगर आप 125 सीसी सेगमेंट में एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर...
ऑटोमोबाइल 
TVS Raider 125 की नई कीमतें जारी, एंट्री लेवल वेरीएंट हुआ महंगा, जानिए पूरा अपडेट

शामली: राज्य टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

शामली। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे निरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को स्टेट रेपिड...
शामली 
शामली: राज्य टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

शामली: नगर पालिका की मुख्य पाइपलाइन लीकेज से जलापूर्ति बाधित

शामली। शहर  के झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज के सामने नगर पालिका की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन एक बार शहर...
शामली 
शामली: नगर पालिका की मुख्य पाइपलाइन लीकेज से जलापूर्ति बाधित

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमंे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय 
संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये पोपलर के पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद