भीम आर्मी का भोपाल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर जुटे हजारों कार्यकर्ता

On

भोपाल। जातिगत जनगणना, प्रमोशन में आरक्षण का कानू बनवाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी ने राजधानी भोपाल में रविवार को बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है। दशहरा मैदान पर आयोजित जनसभा में कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से बसों के माध्यम से लोगों को इस सभा […]

भोपाल। जातिगत जनगणना, प्रमोशन में आरक्षण का कानू बनवाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी ने राजधानी भोपाल में रविवार को बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है। दशहरा मैदान पर आयोजित जनसभा में कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से बसों के माध्यम से लोगों को इस सभा में लाया गया है। इसमें प्रदेश भर से पांच लाख कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। रात से ही कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम स्थल पर जुटना शुरू हो गया था। भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रमुख चंद्रशेखर रावण भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

भेल दशहरा मैदान पर आयोजित जनसभा में भीम आर्मी के अलावा जय युवा आदिवासी संगठन (जयस), ओबीसी महासभा, गोडवाना गणतंत्र पार्टी और आजाद समाज पार्टी के लोग भी इसमें शामिल हो रहे हैं। यह प्रदर्शन जातिगत जनगणना कराने, प्रदेश सरकार से प्रमोशन में आरक्षण का कानून बनवाने, आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने जैसी 15 से ज्यादा मांगों को लेकर हो रहा है। इस जनसभा को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण संबोधित करेंगे। वह भोपाल पहुंच चुके हैं। वह दोपहर 2.00 के बाद वाहनों की रैली के साथ सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

..प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिपटकर खूब रोए नव वर-वधू ये भी पढ़ें  ..प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिपटकर खूब रोए नव वर-वधू

भीम आर्मी संगठन 2023 के विधानसभा चुनाव में एक मोर्चा बनाकर चुनाव मैदान में उतर सकता है। इस सभा में जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन (जयस) के संरक्षक आनंद राय, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की अध्यक्ष मोनिका शाह भट्टी, ओबीसी महासभा के नेता महेन्द्र लोधी भी शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार आस्तेय का दावा है कि प्रदर्शन में पांच लाख लोग शामिल होंगे। चंद्रशेखर के अलावा ओबीसी नेता प्रीतम लोधी, व्यापम कांड के व्हिसिल ब्लोअर डॉ. आनंद राय, सुनील आस्तेय, सुनील बैरसिया सहित प्रदेश भर के भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Mahashivratri: बाबा महाकाल की अलौकिक महाआरती संपन्न, 44 घंटे खुले रहेंगे पट, उज्जैन में 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान ये भी पढ़ें  Mahashivratri: बाबा महाकाल की अलौकिक महाआरती संपन्न, 44 घंटे खुले रहेंगे पट, उज्जैन में 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

प्रदर्शन के लिए प्रदेशभर से भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात में ही राजधानी पहुंच गए थे। भोपाल में पहली बार इन दोनों संगठनों का इतना बड़ा शक्ति प्रदर्शन हो रहा है। मप्र में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस लिहाज से यह शक्ति प्रदर्शन काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस से नाराज नेता और खासकर दलित और युवा इस कार्यक्रम में बुलाए गए हैं। जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्यों के साथ ही सरपंच और पार्षद भी आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

महाशिवरात्रि 2026: आज रात 2.30 बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट 44 घंटे तक होंगे लगातार दर्शन , महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब ये भी पढ़ें  महाशिवरात्रि 2026: आज रात 2.30 बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट 44 घंटे तक होंगे लगातार दर्शन , महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

भीम आर्मी के सुनील अस्तेय ने बताया कि प्रदेश में एक जनवरी से सामाजिक न्याय यात्रा निकाली गई, जो 52 जिलों, 230 विधानसभा क्षेत्रों को भ्रमण कर चुकी है। राजधानी में आज इसका समापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भीम आर्मी राज्य और केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना, आरक्षण की सीमा बढ़ाने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, दो अप्रैल 2018 को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरण वापस लेने, बैकलाग के खाली पदों पर भर्ती करने, ओबीसी के 51 हजार पदों पर नियुक्ति को लेकर लगी रोक हटाने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, सफाई कर्मचारियों को नियमित करने और छात्रावासों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

एक लाख के मुचलके पर अभिनेता राजपाल यादव को 18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत,भतीजी की शादी के लिए 18 मार्च तक जेल से रहेंगे बाहर

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस के मामले में जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एक लाख के मुचलके पर अभिनेता राजपाल यादव को 18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत,भतीजी की शादी के लिए 18 मार्च तक जेल से रहेंगे बाहर

मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि पर भव्य भजन संध्या का आयोजन, टी-सीरीज के गायकों ने भक्तिमय समां बांधा

मुज़फ्फरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चौक पर शिव मूर्ति संचालक मंडल (रजि0) मुज़फ्फरनगर द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि पर भव्य भजन संध्या का आयोजन, टी-सीरीज के गायकों ने भक्तिमय समां बांधा

सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सियासी बहस गर्मा गई। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू का आटा खाने से 10 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

  ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख क्षेत्र में महाशिवरात्रि के व्रत समापन के बाद कुट्टू का आटा खाने   परिजनों...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू का आटा खाने से 10 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सियासी बहस गर्मा गई। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!

यूपी विधानसभा में आरक्षण पर रार: मंत्री अनिल राजभर ने सपा को घेरा, कहा— "सपा के डीएनए में है आरक्षण का विरोध"

लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा में आरक्षण और आउटसोर्सिंग के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी विधानसभा में आरक्षण पर रार: मंत्री अनिल राजभर ने सपा को घेरा, कहा— "सपा के डीएनए में है आरक्षण का विरोध"

मेडिकल कॉलेज में 20 वर्षीय युवक के रीढ़ की हड्डी का सफलतापूर्वक उपचार

मेरठ। सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय मेरठ में उल्लेखनीय चिकित्सीय उपलब्धि दर्ज की गई। मरीज़ 20 वर्षीय युवक नैतिक जो...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेडिकल कॉलेज में 20 वर्षीय युवक के रीढ़ की हड्डी का सफलतापूर्वक उपचार

जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए मेरठ के वीर सपूत राहुल सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मेरठ। जम्मू-कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान सड़क दुर्घटना में मेरठ के सपूत राहुल सिंह का सर्वोच्च बलिदान अत्यंत दुखद...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए मेरठ के वीर सपूत राहुल सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि