10वीं बोर्ड परीक्षा के बीच छात्रा ने शौचालय में दिया नवजात को जन्म, मध्यप्रदेश से सामने आया चौंकाने वाला मामला पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। औद्योगिक नगरी पीथमपुर में दसवीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के शौचालय में नवजात शिशु को जन्म दे दिया। घटना के बाद पूरे परीक्षा केंद्र में अफरा तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

गणित की परीक्षा के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार घटना थाना सेक्टर 1 पीथमपुर क्षेत्र की है। छात्रा एक निजी परीक्षा केंद्र पर गणित का पेपर देने पहुंची थी। परीक्षा के दौरान उसे अचानक तेज पेट दर्द हुआ। दर्द इतना अधिक था कि वह तुरंत शौचालय की ओर चली गई। वहीं उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जैसे ही यह बात सामने आई परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।

Mahakal Mandir Ujjain: महाकाल मंदिर में होलिका दहन और धुलेंडी पर विशेष भस्म आरती जानें 2 और 3 मार्च का पूरा धार्मिक कार्यक्रम ये भी पढ़ें  Mahakal Mandir Ujjain: महाकाल मंदिर में होलिका दहन और धुलेंडी पर विशेष भस्म आरती जानें 2 और 3 मार्च का पूरा धार्मिक कार्यक्रम

परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार शाम करीब पांच बजे छात्रा को नवजात के साथ अस्पताल लाया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना सेक्टर 1 पीथमपुर की उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि छात्रा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित थाने को मामला भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि एक युवक पिछले दो वर्षों से उसके संपर्क में था और उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी युवक का नाम कान्हा बताया जा रहा है जो जीवन ज्योति कॉलोनी बेटमा क्षेत्र का निवासी है। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

समाज के लिए बड़ा सवाल

यह घटना केवल एक कानूनी मामला नहीं है बल्कि समाज के सामने कई गंभीर सवाल भी खड़े करती है। एक नाबालिग छात्रा का इस स्थिति में पहुंचना चिंता का विषय है। यह जरूरी है कि परिवार और समाज बच्चों के साथ खुलकर संवाद करें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। साथ ही कानून के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। छात्रा और नवजात की सेहत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

https://www.instagram.com/reel/DVLD3wbgm8C/?igsh=YnZuYXRwYWJwM2pv


Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

चयन प्रजापत | खेल, कृषि, ऑटोमोबाइल रिपोर्टर Picture

युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

नवीनतम

अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

काबुल/इस्लामाबाद- सीमावर्ती क्षेत्र: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर तनाव अब पूर्णकालिक सैन्य संघर्ष में बदल चुका है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मोरना: भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में बीते 23 फरवरी को दलित किसान रामप्रसाद (55) की हत्या के मामले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

मुज़फ्फरनगर :    शहर की प्रमुख बस्ती जैन मिलन विहार में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली अल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मुज़फ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के शिक्षक प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश में इस बार होली का पर्व न मनाने का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

मंसूरपुर (मुज़फ़्फ़रनगर): मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित 'अमान डेयरी' से खरीदी गई दही में कीड़े निकलने का मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश