सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जाने किसको कहां मिली तैनाती !
भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इसमें सहायक पुलिस आयुक्त जहांगीराबाद, भोपाल अभिनय विश्वकर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंदौर पदस्थ किया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग […]
भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है।
इसमें सहायक पुलिस आयुक्त जहांगीराबाद, भोपाल अभिनय विश्वकर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंदौर पदस्थ किया है।
वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम आदेश जारी किये गए।
जारी आदेश के अनुसार, सागर पीटीएस पुलिस अधीक्षक शशीन्द्र चौहान को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा वैष्णव शर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी प्रियंका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर,
नगर पुलिस अधीक्षक मुरार ग्वालियर ऋषिकेश मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर और नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर उज्जैन विनोद कुमार मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन पदस्थ किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां