बिहार में गूंजेगी उत्तराखंड की आवाज़: सीएम पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को करेंगे दो जनसभाएं, दिखाएंगे भाजपा का विज़न
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दिन वह मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। यह दौरा भाजपा के चुनाव अभियान के तहत मुख्यमंत्री धामी का इस माह का दूसरा बिहार दौरा होगा। पार्टी ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक (Star Campaigner) के रूप में जिम्मेदारी दी है।
दो जनसभाओं में रखेंगे भाजपा का विकास एजेंडा
स्टार प्रचारक के रूप में धामी की बढ़ी भूमिका
भाजपा नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जिन प्रमुख चेहरों को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं। उनकी लोकप्रियता और मजबूत छवि को देखते हुए पार्टी उन्हें उत्तर भारत के प्रमुख प्रचारकों में गिनती करती है। धामी इससे पहले गोरियाकोठी, वारसलीगंज, सिवान जैसे इलाकों में पार्टी के पक्ष में प्रभावशाली सभाएं कर चुके हैं। उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं, जिससे भाजपा का जनसंपर्क अभियान और अधिक मजबूत हुआ है।
समान नागरिक संहिता जैसे फैसलों से बनी राष्ट्रीय पहचान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न केवल अपने प्रशासनिक निर्णयों बल्कि समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने जैसे ऐतिहासिक कदमों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने कई नीतिगत निर्णय लिए जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बने। यही वजह है कि बिहार चुनाव में भाजपा उन्हें जनता से जोड़ने वाले चेहरे के रूप में देख रही है। धामी का सधे हुए वक्तव्य और युवा नेतृत्व का आभास बिहार की चुनावी राजनीति में नया उत्साह भर सकता है।
