ऋषिकेश में 27 सितंबर से फिर शुरू हो जाएगी राफ्टिंग, ज्यादा पैसा वसूलने पर होगी कार्रवाई

On

ऋषिकेश। ऋषिकेश के रोमांचप्रेमियों और पर्यटकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। गंगा नदी में राफ्टिंग का रोमांच एक बार फिर लौटने जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 27 सितंबर से राफ्टिंग की शुरुआत कर दी जाएगी। मानसून के कारण बंद हुई राफ्टिंग अब नए उत्साह और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है।

 

और पढ़ें मुंबई में पुलिसवाले की मौत का रहस्य खुला: पत्नी और बेटे ने संपत्ति विवाद में किया हमला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए 38 चोट के निशान

और पढ़ें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड के पिलर को भारी बारिश और बाढ़ से सुरक्षा, आठ मीटर तक जैकेटिंग का ऐलान

गंगा नदी राफ्टिंग समिति के सचिव जसपाल चौहान ने बताया कि इस वर्ष मानसून जल्दी आने की वजह से 24 जून को गंगा नदी में राफ्टिंग बंद करा दी गई थी। इसके बाद 24 सितंबर को टेक्निकल कमेटी ने गंगा का सर्वे किया, जिसमें राफ्टिंग के लिए परिस्थितियां अनुकूल पाई गईं। इसी के आधार पर 27 सितंबर से राफ्टिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण इंतजाम किए हैं।

और पढ़ें हरियाणा कराटे को मिली नई ताकत! BJP विधायक पवन खरखौदा बने अध्यक्ष, ओलंपिक खेलों में शामिल करने का बड़ा ऐलान

 

चौहान ने बताया कि पर्यटकों की सहूलियत के लिए राफ्टिंग काउंटरों की स्थापना कर दी गई है। पुल इन और पुल आउट पॉइंट तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए तपोवन नगर पंचायत के माध्यम से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय और चेंजिंग रूम का निर्धारण भी कर लिया गया है। साथ ही, उपकरणों की गुणवत्ता को बनाए रखने और कैमरे के उपयोग के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिल सके।

 

पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्यटन विभाग ने सख्त नियम लागू किए हैं। जसपाल चौहान ने बताया कि राफ्टिंग के दौरान किसी भी राफ्ट में ओवरलोडिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसके अतिरिक्त, गाइड को गो प्रो कैमरे के उपयोग की अनुमति नहीं होगी, जिससे उनका पूरा ध्यान राफ्टिंग की सुरक्षा पर रहे।

 

यदि किसी भी ऑपरेटर द्वारा अधिक शुल्क वसूलने या खराब सेवा प्रदान करने की शिकायत प्राप्त होती है तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुल आउट पॉइंट पर समय-समय पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और पर्यटकों को सुरक्षित व सुखद अनुभव मिले। उन्होंने कहा कि इस बार राफ्टिंग की शुरुआत चार निर्धारित पॉइंट से होगी, जिससे पर्यटक अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार रोमांच का आनंद उठा सकेंगे। 




 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां सिधारी हाइडिल चौराहा से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

बहराइच। उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के संचालन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

बांसवाड़ा में पीएम मोदी का दौरा: सौर ऊर्जा योजनाएं लॉन्च,'आलू से सोना...', लाभार्थी ने सुनाई ऐसी कहानी कि हंस पड़े मोदी

बांसवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे, जहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला। इस दौरान कुछ...
राष्ट्रीय 
बांसवाड़ा में पीएम मोदी का दौरा: सौर ऊर्जा योजनाएं लॉन्च,'आलू से सोना...', लाभार्थी ने सुनाई ऐसी कहानी कि हंस पड़े मोदी

दैनिक राशिफल- 26 सिंतबर 2025, शुक्रवार

   मेष- जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज तथा रोगों से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 26 सिंतबर 2025, शुक्रवार

"मन की गति और मानव जीवन की दिशा"

मन की गति विचित्र है। वह संसार के किसी भी परिमाण मापक यंत्र से पानी भी नहीं जा सकती। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"मन की गति और मानव जीवन की दिशा"

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां सिधारी हाइडिल चौराहा से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

बहराइच। उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के संचालन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

मेरठ में मशहूर भौतिकी लेखक जी.एल. मित्तल का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

मेरठ। भौतिकी विज्ञान के प्रसिद्ध लेखक जीएल मित्तल का निधन हो गया है। मेरठ स्थित 123, मानसरोवर गली नम्बर 2...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ  में मशहूर भौतिकी लेखक जी.एल. मित्तल का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

सहारनपुर पुलिस ने 85 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, करीब 12.5 लाख की संपत्ति वापस

सहारनपुर। पुलिस की मिसिंग मोबाइल हेल्प डेस्क टीम ने करीब 12 लाख 50 हजार रूपये के 85 गुमशुदा मोबाइल फोन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने 85 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, करीब 12.5 लाख की संपत्ति वापस