दिल्ली विस्फोट के बाद उत्तराखंड हाई अलर्ट: चार धाम और बार्डर एरिया में सुरक्षा सघन

On

देहरादून। दिल्ली विस्फोट के बाद उत्तराखंड हाई अलर्ट पर है। चारों धामों के साथ ही बार्डर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों को अलर्ट रहने के साथ ही संदिग्धों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चार धामों के साथ ही अन्य मंदिर-मठों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

सोमवार की शाम दिल्ली में विस्फोट की घटना के बाद उत्तराखंड में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी जिलों में सर्तकता बढ़ाने के साथ ही गहन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए हैं। वहीं बार्डर एरिया उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में विशेष सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस सुबह से ही वाहनों की जांच-पड़ताल के साथ ही वाहन चालक के परिचय की भी जांच कर रही है। इसके अलावा यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बदरीनाथ मंदिर भी हाई अलर्ट पर हैं और अन्य मंदिर-मठों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रात को ही सुरक्षा सबंधी निर्देश जारी किए। इस पर पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सर्तक रहने व गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने सोमवार रात से वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। आज सुबह से देहरादून के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस शहर के प्रवेश द्वारों पर वाहनों की गहन जांच कर रही है।

सीमांत जनपद उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मुख्यालय देहरादून से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। गंगोत्री यमुनोत्री की विशेष सुरक्षा के साथ ही जिले में एंट्री व एग्जिट प्वाइंट्स पर वाहनों की सघन जांच की जा जा रही है। इसके अलावा जनपद के सभी बॉर्डर, बैरियर प्वाइंट्स, होटल-ढाबा, बस अड्डों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। एसपी के निर्देशन में सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी क्षेत्र में गश्त और तलाशी अभियान में जुटे हैं। जिले के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट्स पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सीमांत जनपद चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के साथ ही नंदप्रयाग, ज्योर्तिमठ, चमोली, आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा संदिग्ध पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने सघन वाहन चेकिंग के आदेश जारी किए हैं। संदिग्ध तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए जिले भर में पिकेट और गश्त पर जवान तैनात किए गए हैं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

CM योगी ने जनप्रतिनिधियों को दिया मंत्र, 'घुसपैठियों को न मिले जगह'; वोटर लिस्ट पर पैनी नज़र रखने के निर्देश

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम सहारनपुर मंडल के भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को चुनावी और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 

इंडिगो संकट का छठा दिन: दिल्ली-मुंबई में 200 से अधिक उड़ानें रद्द; एयरलाइन को 10 दिसंबर तक स्थिरता की उम्मीद

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) का परिचालन संकट छठे दिन भी जारी रहा, जिसके चलते रविवार...
Breaking News  राष्ट्रीय 
इंडिगो संकट का छठा दिन: दिल्ली-मुंबई में 200 से अधिक उड़ानें रद्द; एयरलाइन को 10 दिसंबर तक स्थिरता की उम्मीद

सुलतानपुर में सरे राह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो गिरफ्तार

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र में अपहरण और हत्या की एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

पुलिस लाइन बैरक में हाई-वोल्टेज ड्रामा; नशे में धुत सिपाहियों में ईंट-पत्थर चले, दो निलंबित

मीरजापुर : पुलिस लाइन की बैरक में शनिवार शाम सवा सात बजे अनुशासन की सीमाएँ लाँघने वाला एक ऐसा नज़ारा...

डीएम ने गन्ना क्रय केंद्र पर मारा छापा, प्रभारी को लगाई फटकार, किसानों से हो रही थी ₹200 प्रति ट्रॉली की वसूली

फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार देर शाम रूपापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का औचक...

उत्तर प्रदेश