लखनऊ: दिल्ली ब्लास्ट के बाद डॉक्टर परवेज अंसारी के घर पर छापेमारी, सुरक्षा बढ़ाई
लखनऊ। हरियाणा के फरीदाबाद में गिरफ्तार आतंकी मॉडयूल को लेकर मंगलवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने यूपी एटीएस के साथ मिलकर लखनऊ के मड़ियावं में रहने वाले एक डाॅक्टर के घर पर छापा मारा। कार्रवाई के दाैरान घर पर काेई भी सदस्य नहीं मिला। जांच के दाैरान टीम काेे कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंडियावं के आईआईएम रोड स्थित मुतक्कीपुर इलाके में रहने वाले डॉक्टर परवेज अंसारी के घर पर जम्मू कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस ने छापेमारी की है। ये कार्रवाई दिल्ली ब्लाॅस्ट और संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में शामिल डॉक्टर आदिल, डॉक्टर शाहीन से डॉक्टर परवेज अंसारी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं है। घर का ताला तोड़कर टीम अंदर पहुंची थी। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर भारी संख्या में पुलिस जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सोमवार देरशाम को हुए बम धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, मथुरा, वाराणसी समेत सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह—जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी धार्मिक स्थलों, जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। गश्त, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां