छठ पर्व 2025: आम की लकड़ी और केले के पत्तों का महत्व

On

लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है। पहले दिन नहाए-खाए के साथ शुरुआत होती है। रविवार को छठ पर्व का दूसरा दिन यानी खरना है। इस महापर्व पर आम की लकड़ी और केले के पत्ते का इस्तेमाल होता है, लेकिन क्यों? आइए ये जानने की कोशिश करते हैं। रविवार से व्रती महिलाओं का 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू हो गया है और व्रती पूरी श्रद्धा और भाव के साथ मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ियों के साथ प्रसाद बनाती हैं।

 

और पढ़ें छठ पर्व 2025: रामगढ़, गया और कोणार्क के सूर्य मंदिरों की अनोखी वास्तुकला और आस्था

और पढ़ें कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी 2025: विनायकी चतुर्थी और नागुला चविथी विशेष पूजा व महत्व

ये प्रसाद सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ग्रहण किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना पकाने में सिर्फ आम की लकड़ियों का ही प्रयोग क्यों होता है और प्रसाद को सिर्फ केले के पत्ते पर ही क्यों परोसा जाता है। छठ का त्योहार पूरी आस्था, शुद्धि और नियम के साथ किया जाता है। मिट्टी के नए चूल्हे पर व्रती खाना बनाती हैं और आम की लकड़ियों का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि छठी मइया को प्रकृति की देवी माना जाता है। मार्कण्‍डेय पुराण में इस बात का जिक्र किया गया है कि छठी मइया प्रकृति का छठवां हिस्सा है।

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 26 अक्टूबर 2025, रविवार

 

भगवान ब्रह्मा ने जब प्रकृति को बनाया तो छह हिस्सों में बांट दिया और इस हिस्से को मां छठी को समर्पित कर दिया। आम की लकड़ियों को सबसे शुद्ध माना जाता है। हवन और पूजा पाठ में आम की लकड़ियों का ही इस्तेमाल होता है और उन्हें सबसे शुद्ध माना जाता है। ऐसे में खरना के प्रसाद को शुद्ध बनाने के लिए चूल्हे में सिर्फ आम की लकड़ियों का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है और आज भी ये परंपरा जारी है। खरना के प्रसाद को केले के पत्तों पर परोसा जाता है। पहले केले के पत्तों को पानी से साफ किया जाता है और फिर पत्ते पर कई जगह रखा जाता है। खरना में केले के पत्ते का अलग महत्व है।

 

धार्मिक अनुष्ठानों में सदियों से केले के पत्ते का इस्तेमाल होता आया है। शादी, पूजा-पाठ, दरवाजा और मंडप तक को सजाने में केले के पत्ते का इस्तेमाल उत्तर से लेकर दक्षिण तक के राज्यों में किया जाता है। माना जाता है कि केले के पेड़ और पत्ते पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है और इसकी पूजा करने या पत्तों का इस्तेमाल करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और हर बाधा दूर होती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।




लेखक के बारे में

नवीनतम

ग़ाज़ियाबाद इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 में आग के पीड़ितों ने मंत्री असीम अरुण से की मुलाकात

गाजियाबाद। जिले के इंदिरापुरम क्षेत्र के शक्ति खंड-2 में हाल ही में लगी आग की घटना से प्रभावित परिवारों ने...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
ग़ाज़ियाबाद इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 में आग के पीड़ितों ने मंत्री असीम अरुण से की मुलाकात

सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। दीपावली की रात थाना सरसावा के अंतर्गत नकुड़ रोड पर 32 वर्षीय युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मेरठ। आज विकास भवन सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन उप्र/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरदार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मुजफ्फरनगर में लव जिहाद के खिलाफ शिवसेना की महिला जागृति यात्रा, झांकियों में हिंसक संदेश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को शिवसेना द्वारा लव जिहाद के खिलाफ महिला जागृति यात्रा निकाली गई। यह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में लव जिहाद के खिलाफ शिवसेना की महिला जागृति यात्रा, झांकियों में हिंसक संदेश

"डायबिटीज़ और दिल के लिए फायदेमंद नाशपाती: हेल्थ बूस्टिंग गुण"

अकसर डायबिटीज पीड़ितों के सामने क्या खाएं क्या नहीं, इसे लेकर पशोपेश की स्थिति होती है। ऐसे लोगों के लिए...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
"डायबिटीज़ और दिल के लिए फायदेमंद नाशपाती: हेल्थ बूस्टिंग गुण"

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। दीपावली की रात थाना सरसावा के अंतर्गत नकुड़ रोड पर 32 वर्षीय युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दीपावली पर युवक अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

मेरठ। आज विकास भवन सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन उप्र/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरदार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की समीक्षा बैठक, राज्य स्तरीय पदयात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

सहारनपुर में अवैध खनिज लदे 5 ट्रक जब्त, 8 गिरफ्तार

सहारनपुर। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज अवैध खनिज सामग्री से लदे पांच ट्रकों को जब्त किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनिज लदे 5 ट्रक जब्त, 8 गिरफ्तार

अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा- योगी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित हुए। इस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  गाज़ियाबाद 
अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा- योगी