गणाधिप संकष्टी चतुर्थी: व्रत और पूजन विधि, ऐसे करें भगवान गणेश की आराधना

On

मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष की तृतीय 8 नवंबर सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी। इस दिन गणाधिप संकष्टी चतुर्थी है, जो कि भगवान गणेश को समर्पित है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिवार को सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा रात 11 बजकर 14 मिनट तक वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

 

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 7 नवंबर 2025, शुक्रवार

और पढ़ें प्रभु स्मरण से दिन की शुरुआत: समर्पण, सेवा और जीवन का सच्चा अर्थ

संकष्टी चतुर्थी का अर्थ होता है, संकटों का नाश करने वाली। इसका उल्लेख स्कंद पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में मिलता है, जिसमें बताया गया है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर पति की लंबी आयु, सौभाग्य और पारिवारिक खुशहाली के लिए नवविवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं। साथ ही अविवाहित कन्याएं भी योग्य वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को कर सकती हैं। पुराणों में उल्लेख है कि इस व्रत से न केवल भौतिक कष्ट दूर होते हैं, बल्कि मानसिक तनाव और आर्थिक संकट भी समाप्त हो जाते हैं।

और पढ़ें सूर्य देव की कृपा पाने के लिए इस रविवार करें ये उपाय, गुड़ और तांबे का दान है विशेष फलदायी

 

इस तिथि पर विधि-विधान से व्रत रखने के लिए ब्रह्म-मुहूर्त में उठें। नित्य कर्म-स्नान आदि करने के बाद पीले वस्त्र पहनकर पूजा स्थल को साफ करें। फिर एक चौकी पर गणेशजी की प्रतिमा रखें और उन पर गंगाजल से छिड़काव करें। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दूर्वा, सिंदूर और लाल फूल अर्पित करने के बाद वह श्री गणपति को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इनमें से 5 लड्डुओं का दान ब्राह्मणों को करें और 5 भगवान के चरणों में रखकर बाकी प्रसाद के रूप में वितरित करें। पूजन के समय श्री गणेश स्तोत्र, अथर्वशीर्ष और संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। "ऊं गं गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। शाम के समय गाय को हरी दूर्वा या गुड़ खिलाना शुभ माना जाता है। 


 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

सुल्तान अजलान शाह कप 2025: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा, 23 नवंबर से इपोह में शुरू

नई दिल्ली। सुल्तान अजलान शाह कप 2025 की शुरुआत 23 नवंबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 30 नवंबर...
खेल 
सुल्तान अजलान शाह कप 2025: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा, 23 नवंबर से इपोह में शुरू

गर्भावस्था में महिलाओं के लिए भद्रासन: दर्द और परेशानी से राहत दिलाने वाला योगासन

कहते हैं कि बच्चे को जन्म देने के समय माताओं को 206 हड्डियों के टूटने जैसा दर्द होता है। हालांकि,...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
गर्भावस्था में महिलाओं के लिए भद्रासन: दर्द और परेशानी से राहत दिलाने वाला योगासन

पीएफसी का मुनाफा 9% बढ़ा, शेयरधारकों को मिला ₹7.35 प्रति शेयर लाभांश

Pfc Dividend Nykaa: सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया...
बिज़नेस 
पीएफसी का मुनाफा 9% बढ़ा, शेयरधारकों को मिला ₹7.35 प्रति शेयर लाभांश

आईएफएफआई 2025 में ‘द बंगाल फाइल्स’ की इंडियन पैनोरमा में एंट्री, गोवा में 20-28 नवंबर तक होगा फेस्टिवल

मुंबई। 56वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने जा रहा है।...
मनोरंजन 
आईएफएफआई 2025 में ‘द बंगाल फाइल्स’ की इंडियन पैनोरमा में एंट्री, गोवा में 20-28 नवंबर तक होगा फेस्टिवल

भारत-ए बनाम साउथ अफ्रीका-ए: ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट, टेस्ट सीरीज से पहले चिंता बढ़ी

बेंगलुरु। साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में भारत-ए के कप्तान ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटे,...
खेल 
भारत-ए बनाम साउथ अफ्रीका-ए: ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट, टेस्ट सीरीज से पहले चिंता बढ़ी

उत्तर प्रदेश

संभल में शराबी की करतूत से भड़की आग: 55 बीघा पुआल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक शराबी युवक की लापरवाही ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में शराबी की करतूत से भड़की आग: 55 बीघा पुआल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान

आजम को बड़ी राहत, RSS केस में बरी, फैसले के बाद ये बोले आजम खान

   लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को अदालतों से धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हो गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आजम को बड़ी राहत, RSS केस में बरी, फैसले के बाद ये बोले आजम खान

फर्रुखाबाद डीएम ने मार्ग दुर्घटनाओं में हुई 16 मौतों के बाद ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। जिले में मार्ग दुर्घटना में 2025 में हुई 16 लोगो की मृत्यु ओर 25 लोगो के घायल होने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रुखाबाद डीएम ने मार्ग दुर्घटनाओं में हुई 16 मौतों के बाद ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर का तांडव! अवैध राइफल से फायरिंग, वीडियो वायरल

   कानपुर। कानपुर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। बर्रा थाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर का तांडव! अवैध राइफल से फायरिंग, वीडियो वायरल