वाराणसी से पीएम मोदी ने चलाईं 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, बोले – ‘ये हैं विकसित भारत के संकल्प की रफ्तार’

On

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से देश ने विकसित भारत के लिए अपने साधनों को श्रेष्ठ बनाने का अभियान शुरू किया है, ये ट्रेनें उसमें एक मील का पत्थर बनने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं।

 

और पढ़ें मौसम की मार: बदलते तापमान से बच्चों में बढ़ा निमोनिया और वायरल का खतरा, जिला अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की भीड़

और पढ़ें “शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा केस: ईओडब्ल्यू ने चार पूर्व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन भेजा”

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक पूरा अभियान है। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। काशी से खजुराहो वंदे भारत के अलावा, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई गई है। पीएम ने कहा कि इन चार नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ ही अब देश में 160 से ज्यादा नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होने लगा है।

और पढ़ें कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा का सैलाब: लाखों भक्तों ने हर-हर गंगे के जयघोष के बीच किया पावन स्नान

 

दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का बहुत बड़ा कारण वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर रहा है। जिन भी देशों में बड़ी प्रगति, बड़ा विकास हुआ है, उनके आगे बढ़ने के पीछे बहुत बड़ी शक्ति वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की है। आज भारत भी बहुत तेज गति से इसी रास्ते पर चल रहा है। इसी कड़ी में आज देश के अलग-अलग हिस्सों में नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे भारत में सदियों से तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है।

 

ये यात्राएं केवल देवदर्शन का मार्ग नहीं हैं, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली पवित्र परंपरा हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे अनगिनत तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक धारा के केंद्र हैं। आज जब ये पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो एक तरह से भारत की संस्कृति, आस्था और विकास को जोड़ने का भी काम हुआ है। ये भारत की सांस्कृतिक विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की तरफ एक अहम कदम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है बनारस आना, बनारस में रहना और बनारस की सुविधाओं को जीना। सबके लिए खास अनुभव कराना हमारी सरकार का प्रयास है। 


 

 




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन लोग दबे; एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर

शामली।  शनिवार सुबह कांधला-बुढ़ाना रोड पर मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पशुओं के चारे (पुराल) से सुबह...
शामली 
शामली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन लोग दबे; एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर

7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार अनुष्का शर्मा! ‘चकदा एक्सप्रेस’ की जल्द रिलीज की उठी मांग, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैंस के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतज़ार के बाद अब उनकी...
मनोरंजन 
7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार अनुष्का शर्मा! ‘चकदा एक्सप्रेस’ की जल्द रिलीज की उठी मांग, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

वाराणसी में BJP विधायक और RPF अधिकारी में नोकझोंक का वीडियो वायरल!

   वाराणसी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के चलते कड़ी की गई रेलवे स्टेशन की सुरक्षा उस वक्त तनाव का केंद्र बन...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में BJP विधायक और RPF अधिकारी में नोकझोंक का वीडियो वायरल!

सुल्तान अजलान शाह कप 2025: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा, 23 नवंबर से इपोह में शुरू

नई दिल्ली। सुल्तान अजलान शाह कप 2025 की शुरुआत 23 नवंबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 30 नवंबर...
खेल 
सुल्तान अजलान शाह कप 2025: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा, 23 नवंबर से इपोह में शुरू

गर्भावस्था में महिलाओं के लिए भद्रासन: दर्द और परेशानी से राहत दिलाने वाला योगासन

कहते हैं कि बच्चे को जन्म देने के समय माताओं को 206 हड्डियों के टूटने जैसा दर्द होता है। हालांकि,...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
गर्भावस्था में महिलाओं के लिए भद्रासन: दर्द और परेशानी से राहत दिलाने वाला योगासन

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में BJP विधायक और RPF अधिकारी में नोकझोंक का वीडियो वायरल!

   वाराणसी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के चलते कड़ी की गई रेलवे स्टेशन की सुरक्षा उस वक्त तनाव का केंद्र बन...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में BJP विधायक और RPF अधिकारी में नोकझोंक का वीडियो वायरल!

संभल में शराबी की करतूत से भड़की आग: 55 बीघा पुआल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक शराबी युवक की लापरवाही ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में शराबी की करतूत से भड़की आग: 55 बीघा पुआल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान

आजम को बड़ी राहत, RSS केस में बरी, फैसले के बाद ये बोले आजम खान

   लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को अदालतों से धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हो गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आजम को बड़ी राहत, RSS केस में बरी, फैसले के बाद ये बोले आजम खान

फर्रुखाबाद डीएम ने मार्ग दुर्घटनाओं में हुई 16 मौतों के बाद ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। जिले में मार्ग दुर्घटना में 2025 में हुई 16 लोगो की मृत्यु ओर 25 लोगो के घायल होने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रुखाबाद डीएम ने मार्ग दुर्घटनाओं में हुई 16 मौतों के बाद ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण