PM मोदी ने देश को चार और वंदेभारत की दी सौगात, दिखाई झंडी, वाराणसी से खजुराहो जाना हुआ आसान, हर-हर महादेव की गूंज

On

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां चार नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई वंदे भारत ट्रेनें यात्रा समय में कमी लाएंगी। क्षेत्रीय गतिशीलता बढ़ाएंगी। साथ ही कई राज्यों में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचने पर हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा।

प्रधानमंत्री ने सुबह लगभग 8:48 बजे देश को चार वंदेभारत ट्रेन की सौगात दी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु के बीच चलेंगी। बनारस-खजुराहो वंदेभारत वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग दो घंटे 40 मिनट की बचत करेगी। यह देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी। यूनेस्को ने खजुराहो को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत लगभग सात घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। इससे यात्रा समय में लगभग एक घंटे की बचत होगी। इससे लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को बहुत लाभ होगा। साथ ही रुड़की होते हुए हरिद्वार तक उनकी पहुंच भी बेहतर होगी। मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुगम और त्वरित अंतर शहर यात्रा सुनिश्चित करने के जरिए यह सेवा कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

फिरोजपुर-दिल्ली वंदेभारत इस मार्ग पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी।यह अपनी यात्रा मात्र छह घंटे 40 मिनट में पूरी कर लेगी। यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब के प्रमुख शहरों जैसे फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला के बीच संपर्क को सुदृढ़ करेगी। इस ट्रेन से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा समय में दो घंटे से अधिक की कमी ला देगी,। यह यात्रा आठ घंटे 40 मिनट में पूरी होगी। यह वंदे भारत प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी। यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक कार्यकलापों और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

बनारस से खजुराहो जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस कई मायनों में खास है। इस ट्रेन के साथ आठ का मूलांक जुड़ा है। आध्यात्मिक रूप से भी इस ट्रेन का संचालन महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने शिवयोग में इसे भगवान शिव की नगरी (काशी) से शिव के धाम (मतंगेश्वर महादेव मंदिर) यानी खजुराहो के लिए रवाना किया।

वाराणसी में मौजूद भारतीय रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, "हमारे पास पहले से ही देशभर में 156 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं हैं और आठ नई सेवाओं के जुड़ने से अब कुल 164 हो जाएंगी। आज प्रधानमंत्री बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा हम लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और एक एर्नाकुलम-कोयंबटूर-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू कर रहे हैं।"



 

और पढ़ें बिहार चुनाव: पहले चरण की वोटिंग शुरू, पीएम मोदी बोले- 'पहले मतदान, फिर जलपान'

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन लोग दबे; एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर

शामली।  शनिवार सुबह कांधला-बुढ़ाना रोड पर मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पशुओं के चारे (पुराल) से सुबह...
शामली 
शामली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन लोग दबे; एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर

7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार अनुष्का शर्मा! ‘चकदा एक्सप्रेस’ की जल्द रिलीज की उठी मांग, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैंस के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतज़ार के बाद अब उनकी...
मनोरंजन 
7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार अनुष्का शर्मा! ‘चकदा एक्सप्रेस’ की जल्द रिलीज की उठी मांग, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

वाराणसी में BJP विधायक और RPF अधिकारी में नोकझोंक का वीडियो वायरल!

   वाराणसी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के चलते कड़ी की गई रेलवे स्टेशन की सुरक्षा उस वक्त तनाव का केंद्र बन...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में BJP विधायक और RPF अधिकारी में नोकझोंक का वीडियो वायरल!

सुल्तान अजलान शाह कप 2025: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा, 23 नवंबर से इपोह में शुरू

नई दिल्ली। सुल्तान अजलान शाह कप 2025 की शुरुआत 23 नवंबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 30 नवंबर...
खेल 
सुल्तान अजलान शाह कप 2025: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा, 23 नवंबर से इपोह में शुरू

गर्भावस्था में महिलाओं के लिए भद्रासन: दर्द और परेशानी से राहत दिलाने वाला योगासन

कहते हैं कि बच्चे को जन्म देने के समय माताओं को 206 हड्डियों के टूटने जैसा दर्द होता है। हालांकि,...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
गर्भावस्था में महिलाओं के लिए भद्रासन: दर्द और परेशानी से राहत दिलाने वाला योगासन

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में BJP विधायक और RPF अधिकारी में नोकझोंक का वीडियो वायरल!

   वाराणसी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के चलते कड़ी की गई रेलवे स्टेशन की सुरक्षा उस वक्त तनाव का केंद्र बन...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में BJP विधायक और RPF अधिकारी में नोकझोंक का वीडियो वायरल!

संभल में शराबी की करतूत से भड़की आग: 55 बीघा पुआल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक शराबी युवक की लापरवाही ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में शराबी की करतूत से भड़की आग: 55 बीघा पुआल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान

आजम को बड़ी राहत, RSS केस में बरी, फैसले के बाद ये बोले आजम खान

   लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को अदालतों से धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हो गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आजम को बड़ी राहत, RSS केस में बरी, फैसले के बाद ये बोले आजम खान

फर्रुखाबाद डीएम ने मार्ग दुर्घटनाओं में हुई 16 मौतों के बाद ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। जिले में मार्ग दुर्घटना में 2025 में हुई 16 लोगो की मृत्यु ओर 25 लोगो के घायल होने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रुखाबाद डीएम ने मार्ग दुर्घटनाओं में हुई 16 मौतों के बाद ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण