मंगलवार को मनाई जाएगी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी! जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 11 सितंबर रात 12 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर 2 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
मंगलवार को 11 बजे के बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी, जिस हिसाब से इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, जिस वजह से हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस तिथि को बाल-गोपाल की विधिवत पूजा करने से जीवन में यश, कीर्ति, धन, ऐश्वर्य और संतान सुख की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें Chaitra Navratri 2026 कब से शुरू होंगे जानिए अष्टमी महानवमी और दशमी की सही तिथि और पूजा का महत्व
मंगलवार के दिन बाल-गोपाल की विधि-विधान से पूजा और व्रत रखने के लिए जातक समय अनुसार नित्य कर्म, स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें। घर के मंदिर में एक चौकी पर एक थाली में लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करें। दक्षिणावर्ती शंख में पंचामृत भरकर लड्डू गोपाल का अभिषेक करें। लड्डू गोपाल को पीले वस्त्र पहनाएं और पीले फूलों से उनका शृंगार करें। मंत्रों और स्तोत्रों का जाप करते हुए लड्डू गोपाल का आह्वान करें। 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।
उन्हें तुलसी की माला, खीर, माखन (मक्खन), मिश्री और फल जैसी उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करें। अंत में लड्डू गोपाल के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और आरती करके पूजा संपन्न करें। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा के दौरान भगवान कृष्ण को मोर पंख चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जो परिवार के सदस्यों को बुरी नजर और सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां