तमिल अभिनेता 'अभिनय' का 44 वर्ष की उम्र में निधन: लिवर बीमारी ने छीनी जीवन की आखिरी सांस

On

चेन्नई। तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अभिनय किंगर का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 44 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता लंबे समय से लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अभिनय किंगर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में कस्तूरी राजा की निर्देशित फिल्म 'थुल्लुवथो इलमई' से की थी। इस फिल्म में अभिनेता धनुष ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी युवाओं के संघर्ष पर आधारित थी।

 

और पढ़ें कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर? अब तक इनके सिर सज चुका है जीत का ताज

और पढ़ें माही विज की बेटी तारा का इमोशनल नोट वायरल: तलाक की अटकलों के बीच मां की मजबूती पर लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

इस फिल्म ने अभिनय को तमिल सिनेमा में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने 'जंक्शन', 'सिंगारा चेन्नई', 'पोनमलाई', 'सोला सोला इनिक्कुम', 'पलैवना सोलई', 'थुप्पाक्की' और 'अंजान' जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में सक्रिय रहे और 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अभिनय अभिनेता के अलावा एक बेहतरीन डबिंग कलाकार भी थे। उन्होंने अभिनेता विद्युत जामवाल के किरदार को थलपति विजय की फिल्म 'थुप्पाक्की' में आवाज दी थी। इसके अलावा, उन्होंने सूर्या की फिल्म 'अंजान' के लिए भी डबिंग की थी।

और पढ़ें पति आदित्य की फिल्म 'धुरंधर' के रिलीज के दिन भावुक हुईं यामी गौतम

 

फिल्मों के अलावा वे विज्ञापनों में भी दिखाई दिए थे और एक मेहनती कलाकार के रूप में उन्होंने अपनी जगह बनाई थी। अभिनय का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनकी मां, टी.पी. राधामणि मलयालम सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म 'उत्तरायण' में अभिनय किया था। अभिनय ने अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग को ही अपना करियर बनाया। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने कई प्रमुख निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया, लेकिन समय के साथ काम के अवसर कम होते चले गए। बीते कुछ सालों में अभिनय की सेहत लगातार खराब होती गई। उन्हें लिवर से जुड़ी बीमारी ने बहुत कमजोर कर दिया था।

 

आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बाद उन्होंने जनता से मदद की अपील की थी। लगभग तीन महीने पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें केवल डेढ़ साल का समय दिया है। वीडियो में उन्होंने भावुक होकर कहा था, 'मुझे नहीं पता मैं और कितने दिन रहूंगा।' अभिनय की इस अपील के बाद तमिल फिल्म जगत के कई कलाकारों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। हास्य कलाकार के.पी.वाई. बाला ने उन्हें एक लाख रुपये की सहायता दी थी, जबकि अभिनेता धनुष ने अपने पुराने साथी की मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। इस बीच बीमारी बढ़ती चली गई और अस्पताल में इलाज के दौरान अभिनय जिंदगी की जंग हार गए।


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

हापुड़ में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन! शहीद की प्रतिमा का अनावरण!

हापुड़। आज रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के बहादुरगढ़ क्षेत्र के लुहारी गांव आगमन से राजनीतिक माहौल में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हापुड़ में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन! शहीद की प्रतिमा का अनावरण!

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

  नई दिल्ली। बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन अधिकांश...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

  मुंबई। रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत लिया है। हर फिल्म...
मनोरंजन 
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

उत्तर प्रदेश

हापुड़ में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन! शहीद की प्रतिमा का अनावरण!

हापुड़। आज रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के बहादुरगढ़ क्षेत्र के लुहारी गांव आगमन से राजनीतिक माहौल में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हापुड़ में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन! शहीद की प्रतिमा का अनावरण!

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

देवबंद (तल्हेडी बुजुर्ग)।  देवबंद-गागलहेडी मार्ग एस एच-59 पर साखन खुर्द के निकट अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से   मिली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत