जूनियर एनटीआर के साथ साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार है एक और बॉलीवुड अभिनेत्री

दक्षिण भारतीय फिल्मों में पहले बॉलीवुड अभिनेत्रियां ज्यादा नज़र नहीं आती थी, लेकिन पिछले कुछ समय में यह काफी बदल गयी है। बॉलीवुड फिल्में लोगों का अब पहले जितना मनोरंजन नहीं कर पा रही हैं और साउथ की फिल्मों का बुखार लोगों पर अब कुछ ज्यादा ही बढ़ता जा रहा है। आलिया भट्ट और रवीना […]
दक्षिण भारतीय फिल्मों में पहले बॉलीवुड अभिनेत्रियां ज्यादा नज़र नहीं आती थी, लेकिन पिछले कुछ समय में यह काफी बदल गयी है। बॉलीवुड फिल्में लोगों का अब पहले जितना मनोरंजन नहीं कर पा रही हैं और साउथ की फिल्मों का बुखार लोगों पर अब कुछ ज्यादा ही बढ़ता जा रहा है।
आलिया भट्ट और रवीना टंडन जैसी अभिनेत्रियों के बाद अब ऐसी ख़बर सामने आ रही है कि बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर भी बहुत जल्द साउथ फिल्मों में डेब्यू करेंगी। पिछले काफी समय से जान्हवी के साउथ फिल्मों में डेब्यू करने की खबरें मीडिया में सुर्खियों बटोर रही थी, लेकिन फिर जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने इस ख़बर को नकार दिया था। फ़िलहाल सूत्रों के अनुसार जाह्नवी कपूर बहुत जल्द जूनियर एनटीआर के साथ साउथ फिल्मों में डेब्यू करेंगी।
जाह्नवी कपूर की इस फिल्म का टाइटल ‘एनटीआर 30’ रखा गया है, लेकिन यह नाम अभी फाइनल नहीं है। इस नाम को बदला भी जा सकता है। इस फिल्म का निर्देशन कोरटाला शिवा करेंगे और इस महीने के आखिर तक इस प्रोजेक्ट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जायेगा और मार्च से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने भले ही जान्हवी के साउथ फिल्मों में डेब्यू करने की खबर को ग़लत ठहराया है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि मेकर्स ने हाल ही में जान्हवी को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया है। जान्हवी बहुत जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फोटोशूट के लिए टीम से जुड़ेंगी। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि मेकर्स कुछ ही दिनों के अंदर इस फोटोशूट को कराने की प्लानिंग कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां