मुंबई एयरपोर्ट पर आवेज दरबार ने बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का उड़ाया मज़ाक

On

मुंबई। कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां उन्होंने मीडिया के लिए फोटो खिंचवाते हुए 'बिग बॉस’ कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर तंज कसे।  दरअसल, ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने बिग बॉस हाउस में यह दावा किया था कि वह सिर्फ बकलवा खाने के लिए दुबई और ताजमहल के सामने कॉफी पीने के लिए आगरा जाती थीं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके बाद कुछ लोगों ने तान्या मित्तल को खूब ट्रोल किया था।

 

और पढ़ें "25 साल बाद घर लौटीं शुभांगी अत्रे, बचपन की यादों में डूबी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो"

और पढ़ें 60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज, ईओडब्ल्यू ने साढ़े चार घंटे तक की पूछताछ

हाल ही में बिग बॉस हाउस से बाहर हुए आवेज दरबार ने तान्या की इसी बात पर तंज कसा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में आवेज दरबार मीडिया से कहते हैं, "हम बकलवा खाकर आ रहे हैं," जिस पर नगमा जोर से हंस पड़ती हैं। फिर उन्होंने एक डब्बा खोलकर फोटोग्राफर्स को तुर्की मिठाई देने से पहले कहा, "आप लोगों के लिए भी बकलवा लाए हैं, चाहिए क्या?" आवेज दरबार के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि आवेज ने इसके जरिए तान्या मित्तल को रोस्ट किया है, यानी उनका मजाक उड़ाया है।

और पढ़ें भोजपुरी स्टार Pawan Singh का बड़ा खुलासा! पत्नी ज्योति पर लगाया नया आरोप

 

बता दें कि आवेज दरबार मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के छोटे बेटे हैं। वो हाल ही में बिग बॉस हाउस में गए थे। बतौर कंटेस्टेंट उनका सफर यहां पर बहुत छोटा रहा। उन्हें जल्द ही नॉमिनेट होकर घर से बाहर निकलना पड़ा। आवेज दरबार एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर, डांसर और कोरियोग्राफर हैं, जो अपने वायरल डांस वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उनकी मंगेतर नगमा मिराजकर भी एक जानी-मानी डांसर हैं। इस जोड़े के सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स हैं। ‘बिग बॉस 19’ शो में ही आवेज दरबार ने नगमा को प्रपोज किया था। बहुत जल्द दोनों शादी करने वाले हैं।

 

शो की बात करें तो इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उनमें अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, जीशान कादरी, नीलम गिरी, प्रणित मोरे और बसीर अली के नाम शामिल हैं। इस समय इन सभी पर वोटिंग के आधार पर घर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। यह शो कलर्स चैनल पर और जियो हॉटस्टार ऐप पर रोजाना प्रसारित होता है।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

मेरठ। करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले जानी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव अफजलपुर पावटी में आज गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

मुजफ्फरनगर में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ,जाने वजह 

मुजफ्फरनगर। विद्युत नगरीय वितरण उपखण्ड-पंचम, पचैंडा रोड, मुजफ्फरनगर द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ,जाने वजह 

नई Mahindra Thar 2025: सिर्फ ₹9.99 लाख में लॉन्च — अब मिलेगी बड़ी टचस्क्रीन, मॉडर्न फीचर्स और दमदार ऑफ-रोडिंग लुक

अगर आप SUV प्रेमी हैं और हमेशा से एक ऐसी गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे जो ताकत, लुक...
ऑटोमोबाइल 
नई Mahindra Thar 2025: सिर्फ ₹9.99 लाख में लॉन्च — अब मिलेगी बड़ी टचस्क्रीन, मॉडर्न फीचर्स और दमदार ऑफ-रोडिंग लुक

सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में स्थित सपा कार्यालय को लेकर प्रशासन और पार्टी के बीच टकराव बढ़...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा - नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तनकारी...
राष्ट्रीय 
भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा - नितिन गडकरी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

मेरठ। करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले जानी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव अफजलपुर पावटी में आज गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में स्थित सपा कार्यालय को लेकर प्रशासन और पार्टी के बीच टकराव बढ़...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

सहारनपुर में बारह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया और मुख्यमंत्री को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गंगोह की मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करत हुए भारी मात्रा में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार