सिंहासन की जंग से संसद तक: महारानी 4 के ट्रेलर में दिखी राजनीतिक साजिश और रोमांच, 7 नवंबर से स्ट्रीमिंग

Maharani Season 4 Trailer: मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर आने वाली बहुचर्चित सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस बार कहानी बिहार की सीमाओं को पार कर सीधे दिल्ली की सियासत में दस्तक देती नजर आ रही है।
रानी भारती की नई चुनौती

स्टारकास्ट और निर्देशन
निर्देशक सुभाष कपूर ने इस सीजन में भी अपनी खास शैली, व्यंग्य और तीखे संवाद बनाए रखे हैं। सीरीज में हुमा कुरैशी के साथ अमित सियाल, कनी कुसरुती, विपिन शर्मा, विनीत कुमार और प्रमोद पाठक नजर आएंगे। विशेष रूप से अमित सियाल का राजनीतिक प्रतिद्वंदी के रूप में अभिनय कहानी की रीढ़ साबित हो रहा है।
सीजन 4 की कहानी
पिछले सीजन तक रानी भारती बिहार की मुख्यमंत्री बन चुकी थीं। इस बार कहानी दिल्ली की सत्ता में प्रवेश करती है। ट्रेलर में संसद की झलक, सत्ता के सौदे और राजनीतिक गठजोड़ के खेल साफ नजर आते हैं। इससे सीरीज और भी रोमांचक और तनावपूर्ण हो गई है।
स्ट्रीमिंग की जानकारी
महारानी का चौथा सीजन 7 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस इस सीजन के लिए लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ट्रेलर ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।