नवाजुद्दीन की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी के बाद अब नौकरानी ने भी लगाए गंभीर आरोप

मुंबई। अपनी एक्टिंग से मनोरंजन की दुनिया में तूफान लाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब अपनी निजी जिंदगी के चलते मुश्किलों में घिरे हुए हैं। पिछले कुछ महीनों से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की निजी जिंदगी की बातें लगातार चर्चा में आ रही हैं। एक तरफ जहां उनकी पत्नी ने उन पर आरोप लगाए थे अब नवाजुद्दीन […]
मुंबई। अपनी एक्टिंग से मनोरंजन की दुनिया में तूफान लाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब अपनी निजी जिंदगी के चलते मुश्किलों में घिरे हुए हैं।
पिछले कुछ महीनों से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की निजी जिंदगी की बातें लगातार चर्चा में आ रही हैं। एक तरफ जहां उनकी पत्नी ने उन पर आरोप लगाए थे अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर काम करने वाली महिला ने भी एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर काम करने वाली इस महिला ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से उन्होंने नवाजुद्दीन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दुबई में सिद्दीकी के घर में काम करने वाली सपना नाम की नौकरानी का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के वकील रिजवान ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा-चौड़ा बयान भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि नवाज ने सपना को गलत तरीके से अपॉइंट किया था।
आलिया के वकील का दावा है कि दुबई रिकॉर्ड्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सपना का जिक्र एक अनजान कंपनी में सेल्स मैनेजर के तौर पर किया था। असल में एक्टर ने अपने बच्चों की देखभाल के लिए सपना को काम पर रखा था। आलिया सिद्दीकी हाल ही में अपने बच्चों के साथ इंडिया लौटी हैं। हालांकि नौकरानी सपना वहीं रह गई।
सपना ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में सपना रोती नजर आ रही हैं, और वहां से निकलने की अपील कर रही हैं. सपना कहती हैं, ”मैं नवाजुद्दीन सर के घर पर काम करती हूं। मैडम के जाने के बाद सर ने मुझे वीजा दिया था, जो मेरी सैलरी से पैसे काट रहे हैं। मुझे दो महीने से सैलरी नहीं मिला है, मेरे पास एक पैसा नहीं है। मुझे घर जाना हे। मेरी सहायता करो।”
सपना के इस वीडियो को नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रिजवान ने दुबई में फंसी सपना को रिहा करने के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां