मधुमेह, मोटापा और हृदय रोग

On

– अशोक गुप्त मोटे लोगों को हृदय रोग होने या हार्ट फेल होने की संभावना अधिक रहती है। यदि आप पूर्ण स्वस्थ भी हों, तब भी मोटापा हृदय रोग होने की संभावना बढ़ाता है। मोटापे के दुष्प्रभाव मोटापा न केवल हमारे हृदय बल्कि लिवर और अन्य अंगों के स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव डालता है। मोटे […]

– अशोक गुप्त
मोटे लोगों को हृदय रोग होने या हार्ट फेल होने की संभावना अधिक रहती है। यदि आप पूर्ण स्वस्थ भी
हों, तब भी मोटापा हृदय रोग होने की संभावना बढ़ाता है।
मोटापे के दुष्प्रभाव
मोटापा न केवल हमारे हृदय बल्कि लिवर और अन्य अंगों के स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव डालता है। मोटे
लोगों को रक्तचाप अधिक होने की संभावना काफी अधिक होती है। नवीनतम खोजों से यह भी पता
चला है कि मोटे लोगों में कैंसर होने की संभावना भी अधिक होती है।
मोटे व्यक्तियों का हार्ट फेल होने की संभावना अधिक होती है क्योंकि उनके हृदय को रक्त को पंप करने
के लिए अधिक कार्य करना पड़ता है।
मधुमेह होने से भी हृदय रोगों का खतरा अधिक हो जाता है। जिन लोगों को एक बार हार्ट अटैक हो चुका
हो, उन्हें यदि मधुमेह हो तो दूसरा दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है।
रक्त में शर्करा का स्तर लगातार अधिक बने रहने से हृदय धमनियों में वसा का जमाव होने लगता है
जिससे रक्त संचार में बाधा पहुंचती है।
वजन कम करने के लिए
अपनी खाने की आदतों में धीरे-धीरे परिवर्तन लाएं। अधिक वसा और अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ नखाएं।
तेज सैर, जागिंग या तैरने जैसे एरोबिक व्यायाम नित्य करें।
धूम्रपान पूरी तरह त्याग दें। शराब भी बहुत सीमित यात्रा में ही पिएं।
यह याद रखें कि मोटापे से छुटकारा पाकर आप मधुमेह, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों
से बचाव कर सकते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार मोटापे और हृदय रोग से बचने के लिए नियमित सैर और व्यायाम बहुत आवश्यक हैं।
सप्ताह में कम से कम पांच दिन 50 मिनट तक नियमित सैर करें। यदि सैर करने की इतनी क्षमता न
हो तो अपनी क्षमतानुसार टुकड़ों में बांट कर भी सैर कर सकते हैं। जिन्होंने पहले व्यायाम न किया हो,
उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर ही व्यायाम करना उपयुक्त होगा किन्तु सैर प्रायः सभी रोगियों और स्वस्थ
व्यक्तियों हेतु लाभप्रद होती है।
खाने में नमक की मात्रा यथा संभव कम होनी चाहिए। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के सुझावों के अनुसार
एक स्वस्थ व्यक्ति को 2-2.4 ग्राम नमक की आवश्यकता होती है। जिन्हें रक्तचाप अधिक रहता हो,
उन्हें प्रतिदिन 1.5 ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए।
अचार, पापड़ बडि़यां, बाजारी नमकीन गोल गप्पे के पानी में भी बहुत नमक होता है अतः इनका सेवन
नियमित नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त सारे प्रोसेस्ड फूड, चीज, व बटर आदि में भी नमक डला
होता है। इनसे भी यथा संभव बचना चाहिए। इनके स्थान पर काली मिर्च, गार्लिक व अनियन पाउडर
का प्रयोग किया जा सकता है।
ज्यादा नमक खाने से रक्त नलिकाओं में पानी की जरूरत बढ़ जाती है जिससे हार्ट आर्टरी पर दबाव पड़ता
है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो दिल की बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार हैं।
जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि शारीरिक गतिविधि हृदय रोग को दूर रखने हेतु अति आवश्यक है।
स्वस्थ लोग रस्सी कूदना, जागिंग, तैरना, आदि व्यायाम कर सकते हैं जबकि सैर और योग जैसे
व्यायाम कोई भी व्यक्ति कर सकता है।
मधुमेह रोगियों हेतु अतिरिक्त सावधानियां
अपना भोजन नित्य नियमित समय पर ही करें। यदि आप मधुमेह हेतु कोई दवाई या इंसुलिन लेते हैं तो
नियमित तीन बार भोजन करें और बीच में हल्के स्नैक्स भी लें।
प्रतिदिन कम से कम आठ गिलास पानी पिएं। इसके अतिरिक्त पेय पदार्थ जैसे हल्की चाय, काफी, ग्रीन
टी, नारियल पानी, लस्सी, नींबू पानी व सूप आदि भी लेते रहें।
अपने भोजन में फाइबर का प्रयोग अधिक करें। फाइबर की मात्रा बढ़ाने हेतु आटा गूंथते समय उसमें 50
प्रतिशत चोकर मिलाएं। इसके अतिरिक्त साबुत दालें, स्प्राउट, छिलके सहित सब्जियां और छिलके सहित
खाए जा सकने वाले फल भी फाइबर के अच्छे स्रोत हो सकते हैं किन्तु फल और सब्जियों को काफी देर
पहले खुले पानी में भिगो कर रखें ताकि उन पर छिड़के गए कीटनाशकों का प्रभाव कम हो जाए।
मधुमेह रोगियों के लिए आम, केला, लीची, अंगूर, और चीकू जैसे अधिक मीठे फल, आलू, अरबी, जिमीकंद
और शकरकंदी जैसी सब्जियां खाना मना है।
फुल क्रीम मिल्क या इससे बने उत्पाद प्रयोग न करें। टोंड या डबल टोंड दूध ही प्रयोग करें और इससे बना
दही, पनीर आदि खाएं।

भोजन पकाने के लिए, वनस्पति घी का प्रयोग बिलकुल न करें। सोयाबीन, ऑयल, सरसों का तेल, रेपसीड
आयल या आलिव आयल का प्रयोग करें। तेल की न्यूनतम मात्रा का प्रयोग ही करें। हर माह तेल
बदलते रहें। भोजन बनाते समय अगर तेल बच जाए तो उसे फेंक दें। गलती से भी दुबारा प्रयोग न करें
क्योंकि दुबारा गर्म करने से उसमें ट्रांस फैट्स की मात्रा बढ़ जाती है जो हृदय के लिए अत्यधिक
हानिकारक है।
मांसाहारी पदार्थों का प्रयोग कम करें। रेड मीट के स्थान पर मछली या चिकन का प्रयोग करें। अंडा खाते
समय पीले भाग को फेंक दें और केवल सफेद भाग का ही सेवन करें।
खाना खाते समय मात्रा का विशेष ध्यान रखें। आधी प्लेट में सब्जियां और हरा सलाद रखें, एक चौथाई
भाग में दाल और दही, एक चौथाई भाग में चपाती या चावल रखें।
बिस्किट, पेस्ट्री, कैंडीज, चिप्स, मीठे कॉर्नफ्लैक्स, बाजारी जूस, मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक्स व चीज आदि को
अपने घर में यथा संभव प्रवेश न करने दें।
घर से बाहर खाते समय या यात्रा करते समय भुने या उबले भोजन को प्राथमिकता दें। समोसे और पेटीज
के स्थान पर ढोकला, सलाद, सैंडविच और फल आदि को प्राथमिकता दें। (स्वास्थ्य दर्पण)

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव