थकान दूर कर मन को तरोताजा करती है सौंफ की चाय, पेट की ऐंठन भी छूमंतर
नई दिल्ली। दिन भर की ऑफिस वाली थकान हो या पीरियड्स में होने वाली पेट की ऐंठन या सूजन, इन समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है सौंफ की चाय। यह चाय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। सौंफ के सूखे बीजों से बनाई जाने वाली यह चाय मुलेठी जैसा मीठा स्वाद देती है। सौंफ पाचन तंत्र के लिए एक प्राकृतिक सहायक के रूप में जानी जाती है। इसे पीने से पेट की कई आम परेशानियां जैसे दर्द, सूजन और गैस में काफी राहत मिल सकती है।
सौंफ में मौजूद विशेष गुण गैस को कम करते हैं, पेट की ऐंठन को शांत करते हैं और पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं। यह चाय खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है जिन्हें इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पुरानी पाचन संबंधी समस्या है। गर्म पानी के साथ सौंफ के तत्व मिलकर पाचन तंत्र को आराम देते हैं, सूजन कम करते हैं और आंतों की गतिविधि को संतुलित रखते हैं। नियमित रूप से सौंफ की चाय का सेवन करने से पाचन संबंधी लक्षणों में सुधार आता है और रोजमर्रा की जिंदगी की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। भोजन के बाद या जब भी पेट में भारीपन या असहजता महसूस हो, एक कप सौंफ की चाय पीना एक सरल और प्रभावी घरेलू उपाय साबित हो सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ की चाय पाचन तंत्र को मजबूत करती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत देती है। सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं।
यह पाचन में सहायक है और गैस, ब्लोटिंग (पेट फूलना), अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है। सौंफ ऐंठन और पेट दर्द को रोकती है, साथ ही थकान को कम कर मन को तरोताजा रखती है। आयुर्वेद में सौंफ को पित्त दोष संतुलित करने वाली माना जाता है। यह सूजन कम करती है, सांस की तकलीफ में राहत देती है और शरीर से अतिरिक्त पानी निकालने में मदद करती है। नियमित सेवन से वजन नियंत्रण, हार्मोन बैलेंस और त्वचा की चमक भी बढ़ती है। सौंफ की चाय बनाने का तरीका भी आसान है, इसके लिए 1 चम्मच सौंफ के बीजों को 1 कप पानी में 5-10 मिनट उबालें और छानकर गर्म पिएं। भोजन के बाद पीने से सबसे अच्छा फायदा मिलता है। स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं। हालांकि अधिक मात्रा में सेवन से बचें और गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां