सर्द हवाओं से बालों का बचाव करें

सर्दियां आ चुकी हैं और सर्द हवा से ठिठुरती आपकी त्वचा, फटे होंठ, सर्द लाल नाक, रूखे बाल आपको अच्छी खासी परेशानी में डाल देते हैं। जब अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा? मेकअप विशेषज्ञ व हेयर स्टाइलिस्ट आपको इस दौरान खूबसूरत दिखने में मदद करने का वादा करते हैं लेकिन सिर्फ इससे […]
सर्दियां आ चुकी हैं और सर्द हवा से ठिठुरती आपकी त्वचा, फटे होंठ, सर्द लाल नाक, रूखे बाल आपको अच्छी खासी परेशानी में डाल देते हैं। जब अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा?
मेकअप विशेषज्ञ व हेयर स्टाइलिस्ट आपको इस दौरान खूबसूरत दिखने में मदद करने का वादा करते हैं लेकिन सिर्फ इससे बात नहीं बनेगी। यही वह समय है जब आपको अपने बालों व त्वचा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
आपको हेयर व स्किन केयर रूटीन का कड़ाई से पालन करना होगा। वास्तव में बालों की बनावट आपके स्वास्थ्य, मौसम, मानसिक व शारीरिक अवस्था के बदलाव के कारण प्रभावित होती है।
सबसे पहले तो बालों की त्वचा की सफाई पर ध्यान दें लेकिन ज्यादा शैम्पू करना ठीक नहीं क्योंकि ये त्वचा का प्राकृतिक तेल निकाल देते हैं और इससे रूसी की शिकायत पैदा हो जाती है जो सर्दियों की आम परेशानी है। रूसी के कारण बालों के गिरने जैसी गंभीर समस्या भी पैदा हो जाती है। इसीलिए हम यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं जिस से आपकी बालों की समस्याओं का निदान हो सके-
गर्म पानी से बालों को न धोएं। इससे सीबेसियस ग्रंथि ज्यादा तेल पैदा करने लगती है और बाल जल्द ही चिपचिपे हो जाते हैं।
बालों को रूखेपन से बचाने के लिए किसी प्राकृतिक तेल (गुनगुने कर के) से मालिश करें और इसके बाद गर्म पानी में भिगोए तौलिए (हॉट टॉवेल ट्रीटमेंट) को बालों में लपेटें।
प्रत्येक बार बाल धोने के बाद चमक लाने के लिए बालों में कंडीशनर अवश्य लगाएं।
रूसी के लिए अदरक के रस की कुछ बूंद मिलाया हुआ जैतून का तेल लगाएं। एक घंटे के बाद शैम्पू कर लें।
तली-भुनी चीजों का कम सेवन करें। कम से कम 8-1० गिलास पानी पिएं ताकि शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल जाएं।
त्वचा पर भी ध्यान दें।
ठंड में त्वचा का भी ध्यान रखना जरूरी है। इस मौसम में त्वचा को सूखेपन से बचाने के लिए अधिक मात्र में जल पिएं। सिर्फ त्वचा की बनावट ही नहीं, उसका रंग भी ठंड के मौसम में खराब होने लगता है।
एक सही माश्चराइजिंग रूटीन का पालन करना त्वचा को पुनर्जीवित करने व स्वाभाविक नमी लाने के लिए जरूरी है। साथ ही इस मौसम में भी अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करना आवश्यक है।
चमकती-दमकती त्वचा, बालों की बढ़त और स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम करना भी बहुत जरूरी है।
– कर्मवीर अनुरागी
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां