शरीर के लिए 'साइलेंट किलर' है नमक, जानें प्रतिदिन कितनी होनी चाहिए सोडियम की मात्रा
नई दिल्ली। रसोईघर में मौजूद मसालों की वजह से ही खाने में सही स्वाद और सेहत मिलती है, लेकिन किसी भी चीज की बहुतायत स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
आज की जीवनशैली में तीखे और तले-भुने खाने के शौकीन लोगों की संख्या ज्यादा है और वे यह नहीं जानते हैं कि आटे से लेकर ब्रेड तक में धड़ल्ले से सोडियम का इस्तेमाल हो रहा है। जाने-अनजाने में हम जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं और भविष्य में होने वाली बीमारियों के लिए जिम्मेदार होंगे। स्वाद को बढ़ाने वाला नमक धीरे-धीरे शरीर में जहर की तरह घुलने लगता है और रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन जाता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि नमक आवश्यक भी है और हानिकारक भी, बस सीमा के भीतर।
आज हम आपको बताएंगे कि कितना नमक शरीर के लिए जहर की तरह काम करता है और कितने नमक का सेवन रोजाना किया जा सकता है। डब्लूएचओ की माने तो रोजाना 5 ग्राम नमक का सेवन करना लाभकारी होता है। 5 ग्राम मतलब तकरीबन 1 छोटा चम्मच। यह मात्रा साधारण नमक और पैकेज्ड फूड के छिपे सोडियम दोनों को मिलाकर तय की है। दिन में दो या तीन बार आहार लेने वाले लोगों को भी 5 ग्राम के हिसाब से ही आहार को संतुलित करना चाहिए। वहीं उसके उलट भारतीय जीवनशैली में रोजाना 10-12 ग्राम नमक लिया जाता है, जो दैनिक मापदंड से दोगुना है और यही कारण है कि लंबे समय तक सेवन करने से हाई बीपी, खून का अत्याधिक पतला होना, हड्डियों का कमजोर होना, शरीर पर सूजन आना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी पर अत्याधिक बोझ पड़ना, शरीर में पानी की कमी होना और चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां दिखना शुरू हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें वर्ल्ड किडनी डे पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने बताए किडनी की देखभाल के आसान स्टेप्सअब जानते हैं कि कब और कैसे नमक का इस्तेमाल करें। पहला, हमेशा पूरा सफेद नमक का इस्तेमाल करने से बचें। नमक में थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें। दूसरा, सलाद या फलों में नमक और चाट-मसाले का यूज भी न करें। इससे शरीर में नमक की मात्रा तय सीमा से ज्यादा हो जाती है। तीसरा, रात के समय नमकीन चीजें खाने से परहेज करें क्योंकि ये सुबह चेहरे पर सूजन का कारण बन सकता है। चौथा, दही या लस्सी में भी सफेद नमक से बचें। इसकी जगह हल्की मात्रा में नमक और जीरा डालकर लें। जिन लोगों को कफ की परेशानी है, उन्हें दही और नमक का सेवन कम करना चाहिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां