बांग्लादेश में जनमत संग्रह कराने की मांग तेज, आठ दलों ने की रैली, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

On

ढाका। बांग्लादेश में जनमत संग्रह कराने और जुलाई के राष्ट्रीय चार्टर को लागू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया। आठ राजनीतिक दलों ने आज अंतरिम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राजधानी ढाका के अगरगांव स्थित निर्वाण भवन के बाहर रैली की। इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, जमात-ए-इस्लामी और इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश सहित आठ राजनीतिक दलों ने रैली करने के बाद चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप कर नवंबर में हर हाल में जनमत संग्रह और जुलाई के राष्ट्रीय चार्टर को लागू करने की मांग की। ज्ञापन में चुनाव आयोग से सभी दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी गई है कि ऐसा न करने पर पिछले आयोग जैसा अंजाम होगा।

जमात नेताओं ने रैली में जुलाई के राष्ट्रीय चार्टर को लागू करने और अगले संसदीय चुनाव से पहले जनमत संग्रह कराने के लिए संवैधानिक आदेशों की आवश्यकता पर जोर दिया। रैली को जमात के सहायक महासचिव अब्दुल हलीम, मुबारक हुसैन, रेजाउल करीम और नजीमुद्दीन मुल्ला आदि ने संबोधित किया। इस्लामी आंदोलन के नेताओं ने भी इस मांग को दोहराया और कहा कि संसदीय चुनाव से पहले जनमत संग्रह कराने में देरी नहीं होनी चाहिए।

सनद रहे बांग्लादेश में 30 सितंबर से खिलाफत मजलिस, बांग्लादेश खिलाफत मजलिस, बांग्लादेश नेजाम-ए-इस्लाम पार्टी, बांग्लादेश खिलाफत आंदोलन, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और बांग्लादेश विकास पार्टी सहित आठ दल पांच सूत्री मांगों के समर्थन में अभियान चला रहे हैं। पांच मांग यह हैं-

जुलाई के राष्ट्रीय चार्टर को लागू करने और नवंबर तक जनमत संग्रह कराने के आदेश जारी करना। अगले आम चुनाव में संसद के दोनों सदनों में आनुपातिक प्रतिनिधित्व लागू करना। स्वतंत्र, निष्पक्ष और स्वीकार्य चुनाव के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना। फासीवादी सरकार के सभी अत्याचारों, नरसंहार और भ्रष्टाचार के लिए प्रत्यक्ष अभियोजन। निरंकुशता का समर्थन करने के आरोप में नेशनल पार्टी और 14 दलीय गठबंधन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना।

लेखक के बारे में

नवीनतम

सरकार बजट सत्र 2026 में लाएगी सख्त बीज कानून, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

Government Strict Seed: कृषि क्षेत्र में सुधार को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी...
बिज़नेस 
सरकार बजट सत्र 2026 में लाएगी सख्त बीज कानून, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर की एंटीरोमियों टीम ने पॉक्सो एक्ट के तीन मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गर्दन का दर्द और एक्सरसाइज: मिनटों में मिलेगा आराम

आज की जीवनशैली में सबसे ज्यादा परेशानी सिर्फ और सिर्फ गर्दन को झेलनी पड़ती है, क्योंकि सारा काम कंप्यूटर के...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
गर्दन का दर्द और एक्सरसाइज: मिनटों में मिलेगा आराम

आयुर्वेद में निर्गुण्डी: सिर से पांव तक के स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी पौधा

आयुर्वेद में कई तरह की औषधियों का उल्लेख किया गया है जिनके बारे में सभी लोग जानते भी नहीं हैं।...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
आयुर्वेद में निर्गुण्डी: सिर से पांव तक के स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी पौधा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर की एंटीरोमियों टीम ने पॉक्सो एक्ट के तीन मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर में किसान मजदूर संगठन ने ज्ञापन सौंपकर गन्ना मूल्य और अन्य समस्याओं का समाधान माँगा

सहारनपुर। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर उनका...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसान मजदूर संगठन ने ज्ञापन सौंपकर गन्ना मूल्य और अन्य समस्याओं का समाधान माँगा

सहारनपुर में पूर्व प्रधान ने पेड़ चोरी मामले में डीआईजी से कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। थाना सरसावा के गांव मंधौर के पूर्व प्रधान ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने खेत से पोपुलर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पूर्व प्रधान ने पेड़ चोरी मामले में डीआईजी से कार्रवाई की मांग