गाज़ा शांति प्रस्ताव के बीच हमास ने इजराइल पर दागे रॉकेट, नेत्जारिम कॉरिडोर पर बढ़ा सैन्य दबाव

On

तेल अवीव। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और गाजा के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए सोमवार को एक प्रस्ताव हमास को भिजवाया था। 'गाजा पीस प्लान' पर सहमति जताने के लिए हमास को तीन या चार दिन का समय देते हुए ट्रंप ने कहा था कि अगर हमास ने इसे लागू नहीं किया तो अंत बहुत दुखद होगा। इस बीच बुधवार शाम उत्तरी गाजा पट्टी से दक्षिणी इजराइल के तटीय शहर अशदोद की ओर पांच रॉकेट दागे गए।

 

और पढ़ें अमेरिकी दबाव के बीच पुतिन ने की मोदी की तारीफ, भारत-रूस व्यापार असंतुलन पर दिया जोर

और पढ़ें वियतनाम में बुआलोई तूफान ने मचाई तबाही: 51 की मौत, 14 लापता, 608 मिलियन डॉलर का नुकसान

गाजा की ओर से ये रॉकेट उस वक्त दागे गए, जब इजरायल यहूदी कैलेंडर के सबसे पवित्र दिन योम किप्पुर का उत्सव मना रहा था। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बताया कि चार रॉकेटों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक रोक दिया और एक रॉकेट खुले मैदान में गिरा, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। प्रायश्चित दिवस की शुरुआत होते ही बुधवार को सूर्यास्त के समय इजरायल थम सा गया। दुकानें, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर और अन्य सार्वजनिक स्थल गुरुवार रात तक बंद रहेंगे।

और पढ़ें रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रेडियो और टेलीविजन स्टेशनों ने प्रसारण बंद कर दिया है। सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद है और चिकित्सा आपात स्थितियों को छोड़कर लोग निजी कारों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इस बीच, इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि सेना नेत्जारिम कॉरिडोर पर कब्जा पूरा कर रही है, जो मध्य गाजा में एक बफर जोन है, जिसका उद्देश्य गाजा शहर और उत्तरी गाजा को बाकी एन्क्लेव से अलग करना है। काट्ज ने कहा कि इससे गाजा शहर के चारों ओर घेराबंदी और कड़ी हो जाएगी और दक्षिण से जाने वाले सभी लोगों को आईडीएफ चौकियों से गुजरना होगा।

 

काट्ज ने चेतावनी दी, "यह उन गाजा निवासियों के लिए आखिरी मौका है जो दक्षिण की ओर बढ़ना चाहते हैं और आईडीएफ की पूरी ताकत से जारी गतिविधियों के बीच हमास आतंकवादियों को गाजा शहर में ही अलग-थलग छोड़ना चाहते हैं। जो लोग गाजा में रहेंगे वे आतंकवादी और आतंक के समर्थक होंगे। इससे पहले आईडीएफ ने कहा था कि उसने गाजा शहर में एक व्यापक जमीनी अभियान शुरू किया है और उत्तरी गाजा में तत्काल खतरा पैदा करने वाले कई आतंकवादियों को मार गिराया है। साथ ही क्षेत्र में कई सैन्य ढांचों को भी निशाना बनाया है।




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही-  अखिलेश यादव

फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

दैनिक राशिफल- 5 अक्टूबर 2025, रविवार

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 5 अक्टूबर 2025, रविवार

"श्रद्धा: विश्वास का वह दीप जो अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए"

मन की वह अनुभूति जो किसी के प्रति सर्वोच्च विश्वास स्थापित करती है श्रद्धा कहलाती है। भगवान का कल्याणकारी स्वरूप...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"श्रद्धा: विश्वास का वह दीप जो अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए"

उत्तर प्रदेश

सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही-  अखिलेश यादव

फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज