इमरान के करीबियों पर मंडरा रहा खतरा, पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद गिरफ्तार
इस्लामाबाद, पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबियों पर गाज गिराने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इमरान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी के बाद अब पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी संयोग है कि राशिद की गिरफ्तारी फवाद की जमानत मंजूर होने के तुरंत […]
इस्लामाबाद, पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबियों पर गाज गिराने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इमरान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी के बाद अब पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी संयोग है कि राशिद की गिरफ्तारी फवाद की जमानत मंजूर होने के तुरंत बाद हुई है।
पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद बनी शहबाज शरीफ सरकार और इमरान के बीच चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद को गिरफ्तार किया है। उनके साथ उनके भतीजे शफीक को भी गिरफ्तार किया है।
इस्लामाबाद पुलिस ने मरी मोटर वे से राशिद व शफीक की गिरफ्तारी की बात कही है, वहीं राशिद का दावा है कि उन्हें रावलपिंडी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। अवामी मुस्लिम लीग के मुखिया शेख राशिद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं। इमरान खान के प्रधानमंत्री रहते शेख राशिद पाकिस्तान के गृहमंत्री थे।
ये भी पढ़ें इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता राजा इनायत उर रहमान ने इस्लामाबाद के आबपारा पुलिस थाने में शेख राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शेख राशिद पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की। आरोप के मुताबिक राशिद ने कहा था कि जरदारी ने भ्रष्टाचार से बहुत पैसा कमाया है और इस पैसे से इमरान खान को मारने की साजिश रची है।
ये भी पढ़ें ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के भारत दौरे से पहले MEA का खास वीडियो, द्विपक्षीय रिश्तों पर जोरशेख राशिद का कहना है कि इमरान खान के साथ खड़े होने के कारण पाकिस्तान के मौजूदा गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के कहने पर उनकी गिरफ्तारी की गयी है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शेख राशिद की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सड़क पर उतरने की धमकी दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां